
जप्ती– 1 सोने की अंगुठी,01नग सोने का लाकेट कम्बल व कपड़े तथा 03 नग मोबाइल घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, 03 आरी ब्लेड, लोहे का सुम्मा एवं 2 मोटरसाइकिल
मरवाही- प्रार्थी पदुम कुमार चौबे का ग्राम गुल्लीडांड मेन रोड में कपड़ा दुकान व घर है जो दिनांक 13.02.22 को ग्राम मलगा अनूपपुर ग.प्र सपरिवार शादि में गया था। दिनांक 19.02 22 को घर वापस आया तो देखा की घर के पीछे रोशनदान में लगी जाली को काट कर घर के अंदर अज्ञात चोर घुस कर अलमारी के लाकर को तोड कर लाकर के अंदर रखे 40,000/-रु नकद, 01 सोने की अंगुठी, 01 सोने का लाकेट, घर के कंबल व कपडे चुरा
कर ले जाने की रिपोर्ट थाना मरवाही में दर्ज कराया जिस पर थाना मरवाही के द्वारा अपराध क्रमांक 38/22 धारा 457,380 भादवि दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी मरवाही के द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन थाना प्रभारी मरवाही एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिए।
थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक अनिल अग्रवाल एवं साइबर प्रभारी हेमंत आदित्य की टीम के द्वारा प्रार्थी के घर व दुकान के सी.सी.टी.व्ही फूटेज एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर उपरोक्त आरोपीगणो को पकड़ कर से चोरी का माल मशरुका के सम्बंध में वैज्ञानिक तरीक़े से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये। नगद 40000 रुपयों को सभी आरोपियों के द्वारा खर्च कर देना बताये आरोपियों से 1 सोने की अंगुठी, 01नग सोने का लाकेट कम्बल व कपड़े तथा 03 नग मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, 03 आरी ब्लेड, लोहे का सुम्मा एवं 2 मोटरसाइकिल को जप्ती उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी गोलू ईश्वर प्रसाद कोरबा जिले में चोरी के मामले में फरार था तथा राजा पूर्व में भी थाना चचाई से चोरी के प्रकरण में चालान हो चुका है
प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक अनिल अग्रवाल एवं साइबर सेल के सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, दुर्गेश राठौर ,आरक्षक राजेश शर्मा ,राम लाल खुराना ,चौपाल कश्यप एवं सुरेंद्र विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।