Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर श्रीमती साहू ने पोड़ी उपरोडा एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, नागरिकों से भी की बात
    छत्तीसगढ

    कलेक्टर श्रीमती साहू ने पोड़ी उपरोडा एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, नागरिकों से भी की बात

    By Tv 36 HindustanMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश

    कोरबा :- कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज पोड़ी-उपरोड़ा पहुंचकर एसडीएम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध राजस्व प्रकरणों की जानकारी मौके पर मौजूद एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर से ली और लंबित प्रकरणों के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर साहू ने एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के दौरान पेशी के लिए आए हुए किसानों और आम जनों से भी मुलाकात की तथा उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली।

    उन्होंने ग्राम कोरबी से आए किसान संतराम और कटघोरा से आई शकुंतला से उनके प्रकरणों के बारे में पूछा। किसान संतराम ने कलेक्टर को एसडीएम कार्यालय में नामांतरण अपील के प्रकरण के संबंध में पेशी के लिए आने की जानकारी दी। शकुंतला ने जमीन डायवर्सन से संबंधित दावा आपत्ति के लिए कार्यालय आने की जानकारी दी। कलेक्टर रानू साहू ने मौके पर मौजूद एसडीएम श्री तेंदुलकर को इन प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर साहू ने सभी प्रकरणों का अद्यतीकरण करने और समय सीमा में सभी राजस्व प्रकरणों के निपटारे के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था और नागरिकों के पेयजल सुविधा आदि का अवलोकन किया। कलेक्टर साहू ने उपस्थित तहसीलदार से नामांतरण, अविवादित बंटवारा, बटांकन, सीमांकन सहित अनुविभाग स्तर पर लंबित डायवर्सन प्रकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार के.के.लहरे एवं एसडीएम कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा और कलेक्टर श्रीमती साहू ने बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाकर शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम
    Next Article महान गेंदबाज शेन वॉर्न का हार्ड अटैक से निधन, क्रिकेट जगत में फ़ैला शोक का लहर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय का किसानों के हित में बड़ा निर्णय, खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल, प्रतिबन्ध के बाद भी इसमें मिलेगा डीजल…

    May 25, 2026

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, गर्भपात के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा…

    May 25, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक कल, इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर…

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय का किसानों के हित में बड़ा निर्णय, खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल, प्रतिबन्ध के बाद भी इसमें मिलेगा डीजल…
    • 26 मई को केंद्र सरकार के 12 साल होंगे पूरे, घर घर उपलब्धि पहुंचाने चलेगा ये विशेष अभियान…
    • सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान
    • सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान
    • लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?