सूरज साहू
पथरिया, 5 मार्च। एसडीएम प्रिया गोयल ने शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों में पहुंच कर वहां चल रही कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया । सिलदहा एवं गंगद्वारी के परीक्षा केंद्रों में उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा दिलाने प्रेरित किया । उपस्थित स्टॉफ को उचित व्यवस्था करने और नकल प्रकरण रोकने के निर्देश दिए । ब्लाक में नकल प्रकरण रोकने तीन उड़नदस्ता की जानकारी दी । बीईओ ने बताया कि परीक्षा व्यवस्थित रूप से चल रही है ।