कीव, 5 मार्च । यूक्रेन ने शनिवार को दावा किया कि मारियुपोल शहर में संघर्षविराम की नही है।
मारियुपोल के उप महापौर सेरही ओरलोव ने अपने बयान में कहा , “ मारियुपोल में कोई युद्धविराम नहीं है। हमारे नागरिक भागने के लिए तैयार हैं लेकिन वे गोलीबारी के बीच ऐसा नहीं कर सकते।”
ओरलोव ने कहा कि रूसी सैनिक लगातार हम पर बमबारी करने के साथ ही तोप का इस्तेमाल कर रहे हैं. , जोकि उनका पागलपन है।
इससे पहले यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने रूस को युद्धविराम का दुरुपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। वहीं रूस ने कहा है कि नागरिकों को मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहरों को छोड़ने की अनुमति देने के लिए आज सुबह 10 बजे से युद्धविराम की घोषणा की गयी है।