सूरज साहू
मुंगेली, 5 मार्च। जिला मुंगेली बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डॉ संजय अलंग शुक्रवार को मुंगेली जिले के दौरा में ग्राम पंचायत पेटूलकापा के आश्रित ग्राम देवरी में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। जनपद पंचायत पथरिया के सभाकक्ष एवं जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक ली इसमें उन्होंने किसानों के पेपरों का निराकरण तथा समय सीमा में निराकरण करने का निर्देश अधिकारियों को दिए बैठक में कमिश्नर ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों का सीधा संबंध किसानों से होता है । किसानों की समस्याएं नामांतरण बटवारा और सीमांकन की होती है।
उन्होंने लंबित नामांतरण बंटवारा सीमांकन जैसे सभी राजस्व प्रकरणों को ई कोर्ट में पंजीबद्ध कर समय सीमा में ईकोर्ट सॉफ्टवेयर में अद्यतन करने के निर्देश दिए बैठक में उन्होंने समय सीमा में निराकृत ना होने वाले प्रकरणों में विलंब के संबंध में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया, उन्होंने कहा की न्यायालय में कोई भी अपंजीकृत प्रकरण ना हो तथा पंजीकृत प्रकरण को समय सीमा में निराकरण किया जाए।
उन्होंने जिले के सभी राजस्व निरीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें एक्टिव करने के निर्देश दिए, अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जारी जाति प्रमाण पत्र ,इन वर्गों के विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने आगाह किया है कि इस कार्य में लापरवाही ना बरतें,।बैठक में राजस्व संभाग के डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू ,अर्चना मिश्रा तकनीकी सहायक खुमान राजपूत, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगर,अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे ।