कोरबा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कोरबा शहर स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पूर्व में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मैचों में तीसरा मुकाबला सायं चार बजे प्रेस क्लब वर्सेस डीएसपीएम कोरबा पूर्व के मध्य खेला गया। फैसले में डीएसपीएम विनर और प्रेस क्लब रनर रही।
जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता मेें विजेता, उपविजेता एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया। क्रिकेट प्रतियोगिता 10-10 ओवर का रहा। प्रतियोगिता में क्रिकेट टेट्रान बॉल से खेला गया ।