
शिक्षक सिर्फ पढ़ाते ही नहीं बल्कि सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में निभाते हैं अग्रणी भूमिका
शांति थवाईत महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन ।
टीवी -36 के साथ शशिभूषण सोनी
जांजगीर-चांपा न्यूज़ राष्ट्रीय राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक लैलून कुमार भारद्वाज जिला संयोजक प्रमोद कुमार महेश एवं प्रतिनिधि मंडल ने दिनांक 5 मार्च 2022 को सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ को उनके निवास जाकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के द्वारा 2004 के पूर्व प्रचलित पुरानी पेंशन योजना की पुनः बहाली की मांग की गई ।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी जन घोषणा-पत्र 2018 में उल्लेख किया गया था कि सीपीएस पर विचार कर 2004 के पूर्व जो पेंशन योजना लागू थी, उसे लागू करने की कार्यवाही की जावेगी। छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर 2004 से नवीन अंशदायी पेंशन योजना लागू किया गया हैं उससे पहले प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना प्रचलित थी नवीन अंशदायी पेंशन योजना बाजार आधारित हैं। इस योजना से सेवानिवृत्त होने वाले एनपीएस कर्मचारियों को अति अल्प पेंशन का भुगतान हो रहा हैं, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बुढ़ापे मे गुजर बसर करना अत्यंत पीड़ादायक हैं । ज्ञातव्य हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नए पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा की हैं ,परंतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन घोषणापत्र में उल्लेखित होने के बाद भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने हेतु कोई सार्थक पहल नहीं किया गया हैं । संयुक्त मोर्चा के बैनर में तले प्रदेश के दो लाख अस्सी हजार एनपीएस कर्मचारी नए पेंशन योजना के स्थान पर पूर्व प्रचलित पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं। अतः विधानसभा के बजट सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन योजना बहाली की कार्यवाही की जाए।
सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगडे ने आज आश्वस्त किया कि पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखेंगे । सरकार इस विषय पर गंभीर है छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन बहाली पर विचार चल रहा है विधायक ने आगे कहा की पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य का आधार है मैं मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर मांगे पूरी कराने का प्रयास करूंगी ।

ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयोजक लैलून भारद्वाज , शांति थवाईत प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रायगढ़ जिला संयोजक प्रमोद महेश, ब्लॉक संयोजक विमल अजगल्ले, जगजीवन जांगड़े जिलाध्यक्ष शिक्षा जिला सक्ति,रामेश्वर जांगडे, नंदकुमार बंजारे, रामशरण भारद्वाज , चुनेन्द्र लहरे, लखन धैर्य, विशेश्वर खरे , दिनेश आनंद जिला संयोजक अजाक्स , लोकेश्वर पटेल असिस्टेंट प्रोफेसर, सतनोहर जोल्हे पंचायत सचिव ,एफ एल हरिप्रिय सहायक पं.चि.
क्षेत्राधिकारी, स्वरूपानंद वारे, गिरजानंद निराला आर एच ओ, हेमेंद्र कुमार चौहान ,विश्वनाथ कुर्रे, रथलाल सिदार स्वास्थ्य विभाग,भागीरथी भारद्वाज, रमेश भारती, हेतराम ,विकासकुमार जायसवाल आजाक विभाग, जयप्रकाश लहरे विद्युत विभाग,सनातन देवांगन ,विकास चौहान rho ,डीके यादव,राजेंद्र बंजारे,नरेश सुमन,नरसिंह श्रीवास ,महंगू दास भारद्वाज,मनोज कुमार भगत,सुनील खूंटे, मनोज नायक, विजय ठेठवार व्याख्याता, सहदे सोनी, भृत्य,रोहित सिदार,बीडी पुराइन,नंदकुमार बंजारे व्याख्याता, रमेश पटेल,नर्मदा महिलांगे, शशिभूषण मनहर, नेमचंद रात्रे, श्यामाचरण नेताम सहायक प्राध्यापक , डॉक्टर पीएस पैंकरा सहायक प्राध्यापक , चन्द्रहास चौहान शकुन महिलांगे, अनिता किरण लकड़ा , गुणवती पटेल सुभाष चंद्र पटेल शिक्षा विभाग जुगल किशोर मंथन भृत्य इत्यादि सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी साथीगण शामिल रहें ।