नई दिल्ली, 7 मार्च। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से आ रही कमी के बीच सक्रिय मामलों की संख्या 55 हजार से नीचे हो गयी है वहीं पिछले 24 घंटे में 4362 नए मामले दर्ज किये गये और 66 मरीजों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 9620 लोग कोरोना से ठीक होने से इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,23,98,095 तक हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 5324 घटकर 54,118 रह गई है। वहीं, इस महामारी से 66 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,15,102 तक पहुंच गया है।
देश में कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत, रिवकरी दर 98.68 फीसदी और सक्रमण दर 0.13 फीसदी बनी हुई है।
केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 1669 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 14,968 रह गयी। वहीं, 3033 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 64,30,941 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 66,180 हो गया है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 329 घटकर 7711 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 688 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,17,362 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,43,740 हो गया है।
तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 361 घटकर 2770 रह गये है। वहीं 554 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 34,10,228 हो गयी है, जबकि तीन मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38,015 हो गया है।
कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 38 घटकर 3286 रह गयी है। इस दौरान 264 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 38,99,298 हो गयी है। वहीं राज्य में तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39,991 पर पहुंच गया है।
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 91 घटकर 4524 रह गये हैं और कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 2,12,647 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 663 हो गया।
राजस्थान में कोरोना सक्रिय मामले 189 घटने से 2751 रह गये हैं। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 12,69,033 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 9543 है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 231 घटकर 2133 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 20,43,518 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23,475 तक पहुंच गया है।
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 837 हो गयी है और राज्य में अभी तक 4,28,185 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 7686 पर स्थिर है।
तेलंगाना में सक्रिय मामले 229 और घटकर 1710 रह गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4111 पर स्थिर है। वहीं 7,83,937 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 50 और घटकर 1653 रह गये हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 21,180 हो गया। राज्य में अभी तक 19,93,029 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 1315 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 10,28,007 हो गयी है। राज्य में अभी तक 10,733 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।
ओडिशा में कोरोना के 188 मामले घटने से इनकी कुल संख्या 1246 रह गयी है। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 12,75,542 हो गयी है तथा इस महामारी से तीन और लोगों के मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9101 तक पहुंच गया है।
राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान कोरोना के मामले 89 घटकर 1261 रह गये हैं, जबकि 338 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,34,317 हो गयी है। राजधानी में मृतकों का 26,134 पर स्थिर है।
आंध्र प्रदेश में 88 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1063 रह गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 23,02,625 हो गयी है। मृतकों की संख्या 14,729 पर स्थिर है।
गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 914 रह गये हैं तथा अब तक 12,11,413 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10,935 हो गयी।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 112 सक्रिय मामले घटकर 719 रह गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 11,36,735 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 14,032 पर स्थिर है।
पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 383 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 7,40,350 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 17,720 हो गया।