
थाना प्रभारी कटघोरा नवीन देवांगन प्रार्थी के फरियादी प्रार्थी अजय कुमार पटेल पिता नंदुलाल 30 वर्ष साकिन नगोई बछेरा थाना कटघोरा द्वारा दिनांक 03.01.2022 को थाना कटघोरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 29.11.2021 को शाम 07:20 बजे इसके घर के सामने खड़ी मो.सा. क्रमांक सीजी 12 ए डब्लू 6454 कीमती 30 हजार रूपये कोई चोरी कर ले गया है जिसे थाना कटघोरा द्वारा अपराध कायम कर पतासाजी किया गया।
जरिये मुखबीर सूचना मिली की चोरी के मो.सा. को कटघोरा बस स्टैंड में दो अज्ञात लोगो के पास होना जानकारी होने पर मौके पर जाकर मो.सा. सहित आरोपी रवीन्द्र कुमार गोंड पिता रामसिंह निवासी डोगातराई और प्रकाश चौहान पिता गोविंद लाल को मो.सा. सहित पकड़ आरोपियो से पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया अपराध कारित सबूत पाये जाने से धारा 379,34 भादवि के तहत दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
युक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक नवीन देवांगन थाना प्रभारी कटघोरा एवं गठित टीम की सराहनीय भूमिका रही।