रायपुर, 8 मार्च। छत्तीसगढ़ का बजट नौ मार्च को पेश होगा। इसपर सदन में चर्चा की शुरुआत 10 मार्च को होगी। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने बताया कि सत्र की शुरुआत सात को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसी दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। अनुपूरक पर आठ मार्च को चर्चा होगी।
विधानसभा सत्र 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 13 बैठकें होंगी। सत्र के लिए सदस्यों ने कुल 16 से 82 प्रश्नों की सूचना दी है। इसके साथ ही 114 सूची स्थगन की है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बजट पर 10 मार्च से सामान्य चर्चा शुरू होगी। वही अनुदान मांगों पर 11 से 23 मार्च तक चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेपर लेस कामकाज की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। विधानसभा के बजट सत्र से इसकी शुरुआत की गई है। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत ने बताया कि सत्र के लिए सदस्यों को आनलाइन पर लगाने की सुविधा शुरू की गई है। सत्र के लिए कुल 16 से 82 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है इसमें से 1499 आनलाइन प्राप्त हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इसको लेकर आइआइटी खड़गपुर से अध्ययन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान की पहली रिपोर्ट आ गई है इसके अनुसार 45500 प्रतिवर्ष कागज की बचत होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश मैं विधानसभा पेपर लेस है। संसद में भी इस दिशा में कोशिश की जा रही है।