कोरबा , 8 मार्च। कोरबा ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डिडासराई मे बीचपारा के हैंड पंप लगभग 6 माह से पाइप के अभाव में बंद हैं, अब गर्मी मौसम आ रहा है कुंए भी सुख रहा है जिससे 15परिवार को पेयजल व्यवस्था के लिए परेशानी को देखते हुए पंचायत जनप्रति निधित्व से विनम्र निवेदन है कि अतिशीघ्र संज्ञान लेते हुए हैंडपंप को मरम्मत करवाने की महान कष्ट करें, एक बार लिखित पेश किया जा चुका है। कोई रिएक्शन नहीं। अभी गांव के पारा मे 12 लाख के लागत से 16 डबल पंप लगाया जा रहा है , ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप को जल्द जल्द मरम्मत किया जाये ताकि जनता को पेयजल की समस्या खत्म हो ।