
कोरबा। स्वास्थ संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध एनकेएच परिवार जनहित में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। हाल ही में 6 मार्च रविवार को एनकेएच मेडजोन ऐप की लांचिग के साथ ही इस ऐप को 500 से अधिक लोगों ने अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया और 260 लोगों से ज्यादा पहले ही दिन स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी उठाया।
एनकेएच के तरफ से ऐप को लांच करने के साथ ही ऑफर भी लाया है कि इसे 10 मार्च तक डाउनलोड करने पर 15% की छूट मुहैया की जाएगी। मेडजोन ऐप को 6 से 10 मार्च के मध्य डाउनलोड कर दवा व टेस्ट पर 15 प्रतिशत की छूट एक साल तक के लिए लागू रहेगी। 15 प्रतिशत की यह छूट दवाईयों के अलावा पैथोलॉजी टेस्ट, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एक्स-रे, इको जांच आदि पर प्राप्त होगी।
इसी तरह मेडजोन मेडिकल स्टोर्स से लोग फ्री होम डिलीवरी का लाभ उठाकर पैसे व समय दोनों की बचत कर रहे हैं। मेडजोन मेडिकल स्टोर की सेवा का लाभ और कोई भी परेशानी होने से टोल फ्री नंबर 18003096570 पर 24*7 संपर्क कर सकते हैं। एवं मोबाइल नंबर 7224809999 / 7223809999 पर संपर्क कर दवा संबंधी हर जरूरत की जानकारी ले सकते हैं। मेडिकल स्टोर में भरोसेमंद ब्रांड व सर्वोत्तम क्वालिटी की दवाइयां उपलब्ध हैं। सुपर स्पेशलिटी इलाज की सुविधा प्रदान कर रहे एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी एवं डॉ. वंदना चंदानी डायरेक्टर एडीसी ने जिलेवासियों से इस मेडजोन एप को डाउनलोड करने की अपील की है।
या फिर वेबसाइट (www.nkhmedzone.com.) का भी उपयोग कर सकते है। यदि किसी को मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने में परेशानी होती है तो वह दिए गए टोल-फ्री व फोन नंबर पर संपर्क कर डाउन लोड कर सकते हैं।