
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल्स का अनुमान आ चुका है। चुनावों में जनता ने किस मुद्दे पर वोट किया और कौन है जनता की पसंद। इन नतीजों में साफ हो चुका है। हालांकि, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के असल नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
यूपी में बीजेपी गठबंधन
एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में बीजेपी गठबंधन को 262 से 277 सीटें मिलने का अनुमान है। सपा गठबंधन को 119-134 सीटें मिलने का अनुमान है। BSP को 7 से 15 सीटें मिल सकती हैं। सीएनएन न्यूज-18 ने बीजेपी गठबंधन को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। यह एग्जिट पोल सपा गठबंधन को 119-134 सीटें दे रहा है।
पंजाब में आप की सरकार
इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। विधानसभा की कुल 117 सीटों में आप को बंपर सीटें मिलती दिख रही है। आप को 76-90 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 19-31 जबकि बीजेपी को 1-4 सीटें मिल सकती है।
उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार
जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 35-40 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 26-30 सीटों का अनुमान है। बीएसपी को 2-3 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 1-3 सीटों का अनुमान है।
मणिपुर में फिर बीजेपी सरकार
जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार 60 सदस्यीय विधानसभा में एकबार फिर से बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है। बीजेपी को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 12-17 सीटें जबकि एनपीएफ 3-5 सीटें मिल सकती हैं। NPP को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
गोवा में बीजेपी सरकार
इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को राज्य में 16-22 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 11-17 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान है।