
त्रिलोचन कुमार चक्रवर्ती
8मार्च 2022
आज भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिले के चिरिमिरी क्षेत्र के डोमन हिल के सामुदायिक भवन में महिला मोर्चा के द्वारा 8 मार्च2022 को महिला मोर्चा के बहनो के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया ,
हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन को महिलाओं के समर्पण, उपलब्धियों और कामयाबी के जश्न के रूप में मनाया जाता है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिले के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल जी ने कहा कि हमारी महिला मोर्चा की बहनें देश के विकास में एवं महिलाओ के उत्थान के लिए उन्हे आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहती है ,उन्होने कहा कि कोरोना काल में हमारी महिला मोर्चा की बहनें बहुत ही सराहनीय कार्य किये है ,
देश और दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिला उपलब्धि को सराहा जाता है,
प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने अंतर् राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई देते हुए कहा कि हमारी महिला मोर्चा हमेशा सभी कामो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है और आपना विशेष योगदान देती रहती है, कोरोना काल में महिलाओं का बहुत ही महत्व पूर्ण योगदान रहा,
भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति का विशेष योगदान रहता है, उन्होंने कहा, ‘महिलाएं अपने ज्ञान, समर्पण और ताकत से समाज को बदलने में सक्षम हैं
.
इस कार्यक्रम में कोरोना काल में समस्त कोरोना वारियस जिसमे सफ़ाई कर्मी से लेकर डाक्टर एवं समस्त महिलाओं का सम्मान किया गया, इस अंतर् राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति की भुमिका को सराहा गया एवं नारी शक्ति को नमन किया गया,
इस कार्यक्रम में उपस्थित, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण विहारी जयसवाल जी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह जी, पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले जी, किसान मोर्चा के मंत्री गोमती द्विवेदी जी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम चिरमिरी के किर्ती वासो जी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उर्मिला नेताम, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा वोराल , महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रानी गुप्ता, चिरिमिरी मंडल के अध्यक्ष रघुनन्दन यादव जी, एवं 16मन्डलो के महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें, भारतीय जनता पार्टी के अनेको पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कार्यकर्ता गण, इस कार्यक्रम में आये अनेको मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण इस कार्यक्रम में उपस्थित रही,