Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अच्छे समाज-परिवार का निर्माण महिलाओं से ही संभव, महिलाएं हर क्षेत्र में हो रही सफल सांसद ज्योत्सना महंत ने जिले की 102 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
    कोरबा

    अच्छे समाज-परिवार का निर्माण महिलाओं से ही संभव, महिलाएं हर क्षेत्र में हो रही सफल सांसद ज्योत्सना महंत ने जिले की 102 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की 102 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, स्वरोजगार, खेल, कला, संस्कृति आदि के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम इंदिरा स्टेडियम स्थित राजीव गांधी ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया। इस दौरान बालिका इशिका रॉय ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। ऑडिटोरियम परिसर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

    महिला सम्मान समारोह के अवसर पर सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नही है। महिलाओं से ही अच्छे समाज और परिवार का निर्माण संभव है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। रक्षा, सेवा, प्रशासन, प्रबंधन सभी क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है। महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कि आलोचना से डरना नहीं सीखना चाहिए। उन्होंने कहा की खुद को बुलंद करने आगे बढ़ते रहिये। महंत ने सभी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए लगातार सफल होने की शुभकामनाएं दी। महिला सम्मान समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय, उषा तिवारी, श्रीमती उषा जायसवाल, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रियंका पांडे,सपना चौहान एवं भारी संख्या में महिलाएं  एवं नागरिक गण मौजूद रहे।

           महिला सम्मान समारोह में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कहा कि जिले में शासकीय और अशासकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। लेकिन सफल होने में उनकी कड़ी मेहनत और लगन का बहुत योगदान रहता है। हमे आलोचनाओं से डरना और घबराना नही चाहिए। आलोचनाओं से अपना ध्यान हटाकर निरंतर कड़ी मेहनत और परिश्रम करना चाहिए। 

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्कूल की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग
    Next Article जनचौपाल: कलेक्टर साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं महिला एवं बाल विकास विभाग में स्थानीय भर्ती के सहयोग समन्वय के लिए बनेगी समिति
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

    March 24, 2026

    ऐतिहासिक फैसला, धर्मांतरण के बाद खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, SC/ST एक्ट का लाभ भी खत्म…

    March 24, 2026

    प्रदेश में 1 अप्रैल से प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, दाम भी हो जाएंगे कम…

    March 24, 2026

    मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर पापा राव के सरेंडर पर सीएम साय का बड़ा बयान, बोले …

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान
    • ऐतिहासिक फैसला, धर्मांतरण के बाद खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, SC/ST एक्ट का लाभ भी खत्म…
    • प्रदेश में 1 अप्रैल से प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, दाम भी हो जाएंगे कम…
    • मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर पापा राव के सरेंडर पर सीएम साय का बड़ा बयान, बोले …
    • बाल संरक्षण पर राज्यस्तरीय कार्यशाला हर बच्चा अपना है, यही सोच बदलेगी भविष्य की दिशा :- मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े बच्चों के विषय में होना होगा अधिक संवेदनशील- डॉ संजीव शुक्ला
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?