Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनचौपाल: कलेक्टर साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं महिला एवं बाल विकास विभाग में स्थानीय भर्ती के सहयोग समन्वय के लिए बनेगी समिति
    कोरबा

    जनचौपाल: कलेक्टर साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं महिला एवं बाल विकास विभाग में स्थानीय भर्ती के सहयोग समन्वय के लिए बनेगी समिति

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विभागीय अधिकारियों को समय सीमा तय कर निराकरण करने मौके पर दिए निर्देश आज जनचौपाल में 35 लोगों ने बताईं अपनी समस्याएं

    कोरबा कोरोना संक्रमण के कारण बंद किए गए जनचौपाल आज से फिर शुरू हो गया हैं।  जनचौपाल में आज जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनचौपाल में जिले के दूर दराज के इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों से भी लोग कलेक्टोरट पहुंचे। आज जन चौपाल में 35 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

    जनचौपाल में पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने महिला बाल विकास विभाग में होने वाली स्थानीय भर्ती के संबंध में प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए  समिति गठित करने के निर्देश दिए है। महिला एवं बाल विकास विभाग में रिक्त पदों पर स्थानीय स्तर में होने वाली भर्तियों के सहयोग एवं समन्वय के लिये समिति गठित की जाएगी।सके लिए समिति गठित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस त्रि सदस्यीय समिति में जिला पंचायत सीईओ, महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं  जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारी शामिल रहेंगे।  यह समिति विकासखंड स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका जैसे पदों पर भर्ती के लिये आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करेगी। जनचौपाल में जमीन संबंधी नामांतरण, मुआवजा प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की स्वीकृति, आवास योजना से लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी लोगों ने कलेक्टर से मिलकर आवेदन दिए। जनचौपाल में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। 

    चैनपुर के ग्रामीणों के पेयजल समस्या का होगा समाधान, कलेक्टर ने दिए निर्देश – आज आयोजित जन चौपाल में विकासखण्ड करतला के ग्राम पंचायत चैनपुर के कुछ ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या के संबंधित आवेदन दिए। ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्या के निजात दिलाने की मांग की ग्रामीणों की पेयजल समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश जनपद पंचायत करतला के सीईओ और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। अधिकारियों को ग्राम चैनपुर का मौका मुआयना कर पीने के पानी का स्त्रोत और हेंडपंप आदि की वर्तमान स्थिति पता कर ग्रामीणों को पेयजल समस्या के निजात दिलाने के भी निर्देश दिए।   
    जनचौपाल में दिव्यांग शिवधर वैश्य को मिला ट्राइसिकल- पुराना काशी नगर कोरबा के निवासी दिव्यांग शिवधर वैश्य ने ट्राइसिकल की मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।आवेदन पर संज्ञान लेते हुए तत्काल दिव्यांग श्री वैश्य को ट्राइसिकल दिलाने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने तत्काल शिवधर को ट्राइसिकल का वितरण किया। ट्राइसिकल मिलने पर शिवधर ने खुशी जताई और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।

    आज जन चौपाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए भी आवेदन आए।इन आवेदनों का पात्रता परीक्षण कर पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए। पात्रतानुसार वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति और उनके बैंक खातो में पेंशन राशि जमा होना सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार जन चौपाल में बिजली बिल में त्रुटि सुधार एवं एकल बत्ती कनेक्शन की मांग से संबंधित आवेदन आए। कलेक्टर ने आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअच्छे समाज-परिवार का निर्माण महिलाओं से ही संभव, महिलाएं हर क्षेत्र में हो रही सफल सांसद ज्योत्सना महंत ने जिले की 102 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
    Next Article Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के सामने रखीं 4 शर्तें, कहा- सारी शर्त मानी तो युद्ध तुरंत होगा बंद
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा देखें यहां से घोषणापत्र…

    March 24, 2026

    राम नवमी के दिन कर लें ये वास्तु उपाय, हो सकता है चमत्कार, आपके यहां धन-दौलत के बनेंगे योग…

    March 24, 2026

    क्या भारत बनेगा ‘पीस मेकर’ ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने किया मोदी को फोन जानें ये हुई बात…

    March 24, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा देखें यहां से घोषणापत्र…
    • राम नवमी के दिन कर लें ये वास्तु उपाय, हो सकता है चमत्कार, आपके यहां धन-दौलत के बनेंगे योग…
    • क्या भारत बनेगा ‘पीस मेकर’ ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने किया मोदी को फोन जानें ये हुई बात…
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…
    • बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?