
गौरेला पेंड्रा मरवाही: मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव को भूपेश बघेल के स्नेहपात्र करीबी विधायकों में से एक खास माना जाता है।यही कारण हैं कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया तो वही गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के परियोजना सलाहकार मंडल का अध्यक्ष भी बना दिया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के सबसे विश्वस्त विधायकों में उनकी गिनती होने लगी है।यही नही महंत खेमे का आशीर्वाद भी उन्हें मिला हुआ है। यही कारण है कि सत्ता व संगठन का पूरा सहयोग उन्हें मिल रहता है।। वही विधायक डॉ केके ध्रुव के परियोजना सलाहकार मंडल के अध्यक्ष बनने से जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हैं और उनका कहना है कि स्थानीय विधायक के परियोजना सलाहकार मंडल के अध्यक्ष बनने से स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान होगा साथ ही आदिवासी विकास हित के कार्यो में गति भी आएगी।
