Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर रानू साहू ने पाली के डोंगानाला स्थित वनौषधी प्रसंस्करण केंद्र वा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
    कोरबा

    कलेक्टर रानू साहू ने पाली के डोंगानाला स्थित वनौषधी प्रसंस्करण केंद्र वा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समूह की महिलाओं को वनौषधी उत्पादों से एक साल में 20 लाख से अधिक की हुई आय

    कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने आज अनुविभाग पाली प्रवास के दौरान डोंगानाला स्थित वन औषधि प्रसंस्करण केंद्र और मुनगाडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डोंगानाला के वन औषधि प्रसंस्करण केंद्र में पहुंचकर कच्चे वन उत्पादों से महिला समूह द्वारा विभिन्न प्रकार की औषधि निर्माण की कार्यविधि का अवलोकन किया। साथ ही समूह की महिलाओं से बात भी की। वन औषधि प्रसंस्करण केंद्र डोंगा नाला में हरि बोल स्व सहायता समूह कि 12 महिलाएं वनौषधि उत्पाद बनाने में संलग्न है। महिलाओं द्वारा हर्बल, फेशपैक, त्रिफला चुर्ण, अश्वागंधा चुर्ण, आमलकी चुर्ण, सर्दी खासी नाशाक चुर्ण , दंत मंजन आदि बनाए जा रहे है। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि समूह द्वारा पिछले वर्ष लगभग 44 लाख रुपए का व्यवसाय किया गया था। जिसमें से समूह को 20 लाख रुपए का मुनाफा हुआ था। समूह की महिलाओं की तरक्की देखकर खुशी जताई तथा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

    महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे वन औषधियों को सी-मार्ट में बिक्री करने के लिए उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने गौठान की महिलाओं को भी वनौषधी उत्पाद बनाने के लिए ट्रेनिंग दिलाने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। समूह की महिलाओं को वन औषधि प्रसंस्करण के लिए मशीन आदि की आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन को अवगत कराने की भी बात कही। इस दौरान वनौषधि प्रसंस्करण के लिए उपयोग में होने वाले कच्चे वन औषधि के प्रसंस्करण की पूरी जानकारी ली।साथ ही कच्चे वन उत्पादों से बनने वाले विभिन्न प्रकार के औषधियों के बारे में पूछा। उन्होंने कच्चे पदार्थों और प्रसंस्कृत पदार्थों के स्टोरेज, पैकिंग और निर्माण विधि का भी अवलोकन किया। उन्होंने सभी स्टॉक कक्षाओ में जाकर वनौषधियों का अवलोकन किया। इस दौरान महिला समूह द्वारा बनाये हर्बल चाय का भी आनंद लिया। इस दौरान राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री प्रशांत मिश्रा, गांव की सरपंच पत्रिका खुरसेंगा , एसडीएम पाली ममता यादव, जनपद पंचायत पाली के सीईओ वीके राठौर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। डोंगानाला वनौषधी प्रसंस्करण केंद्र निरीक्षण के दौरान कलेक्टर साहू ने डोंगा नाला की सरपंच खुरसेंगा को बिरहोर जनजाति के बालक का ईलाज कराने के लिए सम्मानित किया।पहल करके ईलाज कराने के लिए सरपंच को शाबाशी दी तथा शाल -श्री फल देकर सम्मानित किया।


    कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों को सफल होने किया प्रोत्साहित – कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने पाली अनुविभाग प्रवास के दौरान मुनगाडीह स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के रहने की व्यवस्था, पढ़ाई और साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पढ़ाई हो रहे कक्षाओं में जाकर बच्चों से भी बात की। साथ ही कंप्यूटर कक्ष, वोकेशनल कक्ष का भी अवलोकन किया। कलेक्टर आवासीय विद्यालय में लाइब्रेरी विकसित करने और लाइब्रेरी में पढ़ाई के सिलेबस अनुसार तथा अन्य रुचिकर पुस्तकों को संकलित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने आठवीं क्लास की छात्रा प्राची से बात की और पढ़ाई के बारे में उनसे जानकारी ली। बालिकाओं को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार कक्षा आठवी में पढ़ रही बालिकाओं से गणित विषय के वर्गमूल के बारे में पूछा। बच्चों ने उत्साहित होकर कलेक्टर को वर्गमूल के बारे में बताएं। बच्चों के जवाब सुनकर कलेक्टर ने प्रोत्साहित करते हुए अच्छे से पढ़ाई करने तथा रटकर नहीं समझ कर पढ़ने के लिए सलाह दी।

    उन्होंने बालिकाओं को सुनीता विलियम्स, तीजनबाई, कल्पना चावला, किरण बेदी, अंजुम चोपड़ा जैसे प्रसिद्ध महिलाओं जैसे महान काम करने और सफल होने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान डीएमसी एस के अम्बस्ट, पाली एसडीएम ममता यादव, जनपद सीईओ वीके राठौर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी लाल सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षक गण मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम शिवराज से सम्मान पाने वाली चर्चित DSP को पति ने पीटा…दीवार पर दे मारा सिर…कई धाराओं में केस दर्ज
    Next Article रूस को बड़ा झटका, मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स, कोका-कोला और पेप्सिको ने भी बंद किया कारोबार, लोगों पर पड़ेगा बड़ा असर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…

    April 16, 2026

    बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…

    April 16, 2026

    आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…

    April 16, 2026

    MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    • बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…
    • आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…
    • MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…
    • महिला आरक्षण बिल का अध्यक्ष ने किया समर्थन, लेकिन ‘कोटे के अंदर कोटा’ पर अड़ीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?