
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
सरगाँव बिलासपुर – रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरगांव बाइपास में ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मारते हुए एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया । हादसे में 9 यात्री बाइपास पर घायल हो गए हैं। हादसा में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है । उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है । जानकारी के अनुसार , शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रायपुर जा रही सर्वमंगला बस कमांक सीजी 10 ए एम 7753 फोरलेन से सरगांव के अंदर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 12 ए डब्लू 5762 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बस को टक्कर मारते हुए एक बाईक को चपेट में ले लिया । ट्रक की टक्कर से बस डिवाइडर में जा घुसी । बस में 30 यात्री सवार थे । हादसे में 9 यात्रियों को चोटें लगी , जिन्हें सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है । वहीं 3 लोगो को गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें तत्काल बिलासपुर रिफर किया गया। सड़क निर्माता कंपनी की लापरवाही के चलते हर रोज लोग इस जगह पर हादसे का शिकार हो रहे हैं । सरगांव बाइपास में मरम्मत का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है जो अभी बंद पड़ा है , जिसके चलते सरगांव बाइपास पर एक लाइन से वाहनों का आना – जाना होता है,जिसके कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं ।