कोरबा, 13 मार्च। भारत एलमुनियम कंपनी वेदांता एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में उन्नत स्वावलंबन से सशक्तीकरण उन्नति की उड़ान थीम पर आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा के निर्देशानुसार अन्तर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आऊटरिच अभियान के तहत वी.पी.वर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन एवं शीतल निकुंज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में गठित टीम से कानूनी सलाहकार (पी.एल. व्ही.) एवं संवाददाता रमाकांत दुबे, वंदना चंदोसा पैरालीगल वॉलिंटियर एवं प्रतिधारक अधिवक्ता गीता श्रीवास के द्वारा शहरी एवं 23 ग्राम पंचायतों से एकत्रित हुई पांच हजार ग्रामीण आदिवासी महिलाओं के जनसमूह में उपस्थित महिलाओं आम जनों को विधिक जानकारी से साक्षर कर महिलाओं से संबंधित अधिकारों के संरक्षण संवर्धन हेतु जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिजीत पति निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बालको सहायक कार्यकारी अधिकारी शुभदीप खान सुरक्षा प्रमुख अवतार सिंह संयुक्त स्वयंसेवी संस्थाओं से प्रमुख एलेक्स मेहता ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अर्जित करने वाली श्रेष्ठ महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए उन्नति उड़ान गुब्बारों को हवा में छोड़ कार्यों के प्रति निरंतर जुड़े रहने उत्साहित किया।

इस अभियान के तहत् कानूनी सलाहकार (पी. एल. व्ही.) एवं संवाददाता रमाकान्त दुबे द्वारा – लोक अदालत, वृहद लोक अदालत, एवं नेशनल लोक अदालत की विशेष जानकारी प्रदान कर तथा महिला उत्पीड़न, मध्यस्थता एवं सुलह समय की जरूरत, जनजाति और परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2007, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे विशेष कानूनी साक्षरता से जागरूक कर अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गई.

पी. एल. व्ही. बंदना चंदौसा के द्वारा टोल फ्री नम्बर 1500 की जानकारी, 1098 चाइल्ड लाईन नंबर, 181 महिला उत्पीड़न, टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 , विधिक सहायता योजना, अनुसार आदि की जानकारी प्रदान की।
बताते चलें इस प्रकार विधिक जागरूकता अभियान से प्रभावित हुए जनसमूह द्वारा , राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वी पी वर्मा/ सचिव शीतल निकुंज एवं न्यायालय को धन्यवाद दिया।
युक्त कार्यक्रम में बालको स्वयंसेवी संस्थाओं आम जनों मीडिया कर्मियों के साथ भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।