
लखनऊ: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के पद पर बंपर भर्ती निकली है, जिसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 25 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग के साथ मिक्स्ड डिसिप्लिन की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 18 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।
रिक्त पदों का विवरण
पद का नाम : जूनियर इंजीनियर जेई (प्रशिक्षु) सिविल
पदों की संख्या : 25 पद
संभावित वेतनमान : सातवें वेतन आयोग के अनुसार, मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900/- रुपये प्रति माह
यूपीपीसीएल जेई ट्रेनी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग के साथ मिक्स्ड डिसिप्लिन की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार की आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं हो और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
UPPCL JE भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च, 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल, 2022
एसबीआई चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन परीक्षा : मई 2022