
रायपुर। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसरा सूतक काल मान्य नहीं होगा। मेष राशि में लगने वाले पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
बता दें सूर्य ग्रहण पृथ्वी पर केवल उस क्षेत्र के भीतर से दिखाई देता है। जहां चंद्रमा की छाया पड़ती है। आप छाया के पथ के केंद्र के जितने करीब होंगे। ग्रहण उतना ही बड़ा दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कई राशिवालों के लिए लाभदायक रहेगा।
सूर्य ग्रहण के समझे प्रकार
सूर्य ग्रहण चार अलग-अलग प्रकार के होते हैं। सूर्य की डिस्क का कितना भाग ग्रहण होता है। ग्रहण का परिमाण इस बात पर निर्भर करता है कि चंद्रमा की छाया का कौन-सा भाग पृथ्वी पर पड़ता है।
- आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है। जब चंद्रमा केवल आंशिक रूप से सूर्य की डिस्क को अस्पष्ट करता है। वह पृथ्वी पर केवल अपनी आंशिक छाया डालता है।
- कुंडलाकार सूर्य ग्रहण तब होता है। जब चंद्रमा की डिस्क सूर्य की पूरी डिस्क को कवर करने के लिए पर्याप्त बड़ी नहीं होती है। सूर्य के बाहरी किनारे आकाश में दिखाई देते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशिवालों के लिए सूर्य ग्रहण बहुत अच्छा रहेगा। कई बड़ा अवसर मिल सकता है। बड़ी मात्रा में लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित काम आसानी से पूरा होगा। पार्टनर विवाद को मिटाने की कोशिश करेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण धन लाभ कराएगा। सरकारी नौकरी वालों को बड़ा फायदा हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।