
उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए भाजपा सरकार शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर 2.0 के साथ यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। पीएम मोदी के साथ नए मंत्रिमंडल पर चर्चा करने के लिए रविवार को अपनी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली हैं। बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष समेत कई और नेता मौजूद होंगे। बैठक के दौरान शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी चर्चा की जाएगी।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा नेता सुनील बंसल, राज्य प्रभारी राधा मोहन सिंह को भी दिल्ली तलब किया गया है। भाजपा लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए नए उपमुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट में कई नए चेहरों पर विचार कर रही है। इसके साथ ही भाजपा योग्यता, जाति और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर नई कैबिनेट को लेकर आएगी। सूची में अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा।
लेकिन इसी बीच चुनाव हारे मंत्रियों का क्या होगा और किस नए चेहरे को जगह योगी कैबिनेट में मिलेगी। इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के नाम लिस्ट में हैं। स्वतंत्र देव सिंह परिवहन मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल सकते हैं। केशव प्रसाद मौर्य इस बार के चुनाव में सिराथू सीट से जरूर हारे हैं लेकिन वह ओबीसी का चेहरा हैं। एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में नए चेहरे के रूप में कई नामों की चर्चा भी तेज है….
- बेबी रानी मौर्य
- राजेश्वर सिंह
- केतकी सिंह
- नितिन अग्रवाल
- दयाशंकर सिंह
- शलभ मणि त्रिपाठी
- अदिति सिंह
- असीम अरुण
- श्रवण कुमार निषाद
- सुरेंद्र कुशवाहा
- अंजुला माहौर
- अनुराग सिंह
- आशीष पटेल
- असीम राय