
नई दिल्ली। आपको ये जानकार खुशी होगी कि होली का पर्व इस बार भी आपके लिए खुशियां और उल्लास लेकर आया है। इस साल होली का पर्व बेहद खास है। पहली बार एक नहीं बल्कि तीन-तीन राजयोग बन रहे हैं।
ज्योतिष की माने तो इस साल की होली ग्रहों के ऐसे शुभ संयोग में खेली जाएगी। जो दुर्लभ ही बनता है। 17 मार्च को होलिका दहन के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी रहेगी जो 3 राजयोग बना रहे हैं। इस दिन गजकेसरी योग, वरिष्ठ योग और केदार योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों की माने तो होली पर ग्रहों का ऐसा शुभ महासंयोग पहले कभी नहीं बना है। इतने शुभ योग में होलिका दहन का होना देश के लिए बेहद लाभदायी साबित होगा।
किस पर होगा कैसा असर
बता दें कि इस साल होलिका दहन गुरुवार को होगा। इस दिन होली जलना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही सूर्य भी गुरु की राशि मीन में रहेंगे। जिसके चलते कई ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ रहेगी। वहीं राजयोग बीमारियों, दुख और तकलीफों का नाश करेगी। साथ ही दुश्मनों पर जीत भी दिलाईगी। बात दें राजयोगों का बनना मान-सम्मान, पारिवारिक सुख-समृद्धि, तरक्की और वैभव लाता है।
देश में कोरोना वायरस को लेकर बात करें तो यह ग्रह स्थितियां देश में बीमारियों का संक्रमण कम करेंगी और कोई नई बीमारी के उभरने की आशंका भी नहीं दिख रही है। इसके अलावा यह स्थिति आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत दे सकती है।