Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सभी सामाजिक, धार्मिक, खेल कूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सामूहिक आयोजन प्रतिबंध से मुक्त मॉल, हॉटल, स्वीमिंग पुल, थिएटर आदि भी के होंगे संचालित फिजिकल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन कलेक्टर ने जारी किए आदेश
    कोरबा

    सभी सामाजिक, धार्मिक, खेल कूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सामूहिक आयोजन प्रतिबंध से मुक्त मॉल, हॉटल, स्वीमिंग पुल, थिएटर आदि भी के होंगे संचालित फिजिकल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सभी सामाजिक, धार्मिक, खेल कूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सामूहिक आयोजन प्रतिबंध से मुक्त मॉल, हॉटल, स्वीमिंग पुल, थिएटर आदि भी के होंगे संचालित फिजिकल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन कलेक्टर ने जारी किए आदेश
    कोरबा कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न आयोजनों पर लागू प्रतिबंध को शिथिल किया गया है। कलेक्टर रानू साहू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशानुसार सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सामूहिक आयोजनों को प्रतिबंध से मुक्त किया गया है। कोरबा जिला अंतर्गत सभी मॉल, होटल और रेस्तरां, स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क, ऑडिटोरियम, मैरिज पैलेस, सिनेमा हॉल-थियेटर, जिम एवं अन्य आयोजन स्थलों आदि व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन को प्रतिबंध से मुक्त किया गया है। तथा व्यावसायिक संस्थानों का संचालन पूर्व निर्धारित पारम्परिक अथवा स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित समयानुसार की जावेगी। सभी सार्वजनिक स्थलो में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। ऐसे आयोजन कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल जैसे-मास्क लगाना, सोशल एवं फिजिकल दूरी बनाए रखना तथा सैनेटाईजर आदि के उपयोग के साथ किए जा सकेंगे। जारी आदेशानुसार सभी शैक्षणिक संस्थाओं, विद्यालयों, छात्रावास-आश्रम-आवासीय परिसरों, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय तथा पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग व महिला एवं विकास विभाग के द्वारा संचालित समस्त आवासीय संस्थाओं के संचालन को प्रतिबंध से मुक्त किया गया है। यह संचालन कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल जैसे-मास्क लगाना, सोशल एवं फिजिकल दूरी बनाए रखना तथा सैनेटाईजर आदि के उपयोग के साथ किए जा सकेंगे।यह संचालन कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल जैसे-मास्क लगाना, सोशल एवं फिजिकल दूरी बनाए रखना तथा सैनेटाईजर आदि के उपयोग के साथ किए जा सकेंगे।
    जारी आदेशानुसार यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, स्वाद या गंध महसूस नहीं होना, दस्त, उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत हो, तो निकटतम केन्द्र में कोविड-19 जांच कराना तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वारंटाईन रहना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट पॉजिटिव होने तथा होम आईसोलेशन हेतु अनुमति प्रदान किये जाने पर अनुमति की शर्तों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। यदि किसी क्षेत्र में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की सघनता पायी जाती है तो उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जावेगा तथा उक्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को कंटेनमेंट जोन संबंधी समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। विदेश से आने वाले नागरिक आगमन की सूचना निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र, जिला कोविड कंट्रोल रूम, राजस्व अधिकारी एवं संबंधित स्थानीय निकाय को आवश्यक रूप से देंगें तथा इस संबंध में राज्य शासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालक, कर्मचारी एवं ग्राहकों को व्यवसाय के दौरान मास्क का उपयोग करना आवश्यक होगा। सभी व्यवसायियों को अपने दुकान/संस्थान में विक्रय हेतु मास्क/सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा, ताकि बिना मास्क पहने खरीद्दारी करने के लिए आये ग्राहको को सर्वप्रथम मास्क का विक्रय/वितरण किया जावे एवं तत्पश्चात् अन्य वस्तुओं/सेवाओं का विक्रय किया जावे। उल्लघंन किये जाने पर नगरीय निकाय के अधिकारी पुलिस विभाग के सहयोग से चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करे। कोरबा जिले में कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस निगरानी, जांच, निरीक्षण दल द्वारा भौतिक परीक्षण, संगरोध और इलाज से संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को यदि कोई भी व्यक्ति सहयोग देने से इंकार करता है तथा वांछित जानकारी देने से इंकार करता है या निगरानी दल के निर्देशों का पालन नहीं करता है अथवा इस आदेश का उल्लंघन करता है , तो वह व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 270 सहपठित एपिडेमिक डिसीजेंज एक्ट, 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अधीन दण्ड का भागी होगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्राकृतिक रंगों से मनाया जायेगा होली का त्यौहार, हर्बल रंग बेचकर समूह की महिलाओं ने कमाए 14 हजार रूपये
    Next Article ये क्या: भगवान शिव को मिला कोर्ट का नोटिस…नहीं पहुंचे तो लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना… जानिए पूरे मामले…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…

    May 1, 2026

    बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…

    May 1, 2026

    ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…

    May 1, 2026

    लगातार भूकंप के झटकों से दहशत, आकाशीय बिजली ने ली मासूम की जान…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…
    • बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार…
    • ससुराल पक्ष की हैवानियत दामाद के साथ पहले की मारपीट, फिर चेहरे पर किया…
    • लगातार भूकंप के झटकों से दहशत, आकाशीय बिजली ने ली मासूम की जान…
    • वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?