
नई दिल्ली: BSEB Inter 12th Result 2021: बिहार बोर्ड आज कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है. रिजल्ट को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर देखा जा सकता है. यहां से ही छात्र स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड की ओर से पहले ही बीएसईबी इंटर क्लास 12वीं की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है. जिसपर छात्रों को आपत्ति दर्ज करने का समय भी दिया गया था. वहीं आज 12वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे.
राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बुधवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे इंटरमीडिएट, कक्षा 12 के परिणाम की घोषणा करेंगे. इस मौके पर बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर, संजय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव उपस्थित रहेंगे
आज 3 बजे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र नतीजे देख सकते हैं. बिहार बोर्ड इंटर परिणाम 2022 चेक करने की प्रक्रिया नीचे विस्तार से बताई गई है.
biharboardonline.bihar.gov.in लिंक पर जाएं. यहां पर होम पेज पर परिणाम लिंक दिया गया होगा. इसपर क्लिक कर दें.
अब आप अपना रोल नंबर और पूछी गई अन्य जानकारी सही से भर दें.
बीएसईबी 12वीं का परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें.
इतने अंक वाले होंगे पास
1.पास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
2.थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे
3.थ्योरी पेपर के मामले में, न्यूनतम अंक 30 प्रतिशत है.
फेल होने पर देनी होगी फिर से परीक्षी
दो से अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा से परीक्षा देनी होगी. वहीं पास होने के बाद ही उन्हें ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा.