Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 16 घंटे में इतने मेट्रो स्टेशन की यात्रा‌ कर दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…गिनीज बुक में दर्ज हो गया नाम…
    Uncategorized

    16 घंटे में इतने मेट्रो स्टेशन की यात्रा‌ कर दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…गिनीज बुक में दर्ज हो गया नाम…

    By Tv 36 HindustanMarch 19, 2022Updated:March 19, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी दिल्ली की गर्मी, प्रदूषण और जाम से बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो यातायात का एक बढ़िया साधन है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसी दिल्ली मेट्रो में सफर करके एक शख्स ने World Records में नाम दर्ज करा लिया है. यह कारनामा किया है प्रफुल्ल सिंह ने, जो कि दिल्ली के ही रहने वाले हैं और दिल्ली मेट्रो में ही काम भी करते हैं.

    आजतक से बातचीत में Prafull Singh ने इस रिकॉर्ड के बारे में सब बताया. चलिए सबसे पहले यह जान लीजिए कि आखिर Prafull Singh का नाम Guinness World Records में आया किस वजह से है.

    Guinness World Records में क्यों आया प्रफुल्ल सिंह का नाम?

    प्रफुल्ल सिंह ने सबसे कम वक्त में दिल्ली मेट्रो के सारे स्टेशन में सफर करने का रिकॉर्ड बनाया है. DMRC की तरफ से खुद ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी गई. यह रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रफुल्ल ने 254 स्टेशनों का सफर तय किया. जिसमें उनको 16 घंटे 2 मिनट 17 सेकेंड लगे. बता दें कि दिल्ली मेट्रो का 254 स्टेशनों वाला यह नेटवर्क 348 किलोमीटर में फैला है.

    दिल्ली मेट्रो में ऐसा एक रिकॉर्ड पहले से दर्ज था. उसमें शख्स ने 16 घंटे 45 मिनट में सभी स्टेशनों में ट्रैवल किया था. प्रफुल्ल ने अब 16 घंटे 2 मिनट 17 सेकेंड में दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर ट्रैवल करके उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

    बातचीत में प्रफुल्ल बोले, ‘254 स्टेशनों की लिस्ट में एक्वा और रैपिड मेट्रो लाइन शामिल नहीं थी. इसके अलावा रेड, येलो, ब्लू, ऑरेंज, ग्रीन, वायलेट, मैजेंटा, पिंक और ग्रे लाइन में मैंने सफर किया था.’

    दिल्ली मेट्रो में रेवेन्यू इंस्पेक्टर हैं प्रफुल्ल सिंह

    33 साल के प्रफुल्ल सिंह दिल्ली मेट्रो में ही काम करते हैं. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली मेट्रो में रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर काम करते हैं. मेट्रो में काम करते हुए उनको पांच साल हो चुके हैं. प्रफुल्ल ने दिल्ली से ही बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) फिर MBA (फाइनेंस) की पढ़ाई की. फिर दिल्ली मेट्रो का एग्जाम पास करके यह सरकारी जॉब (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) पाई. उनका घर राजधानी के ही रोहिणी में है.

    इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में पहले से दर्ज है नाम
    रिकॉर्ड बनाने की प्रफुल्ल सिंह को कैसे सूझी? इसका जवाब देते हुए प्रफुल्ल ने कहा, ‘लंदन मेट्रो का एक फेमस चैलेंज होता है जिसे Tube Challenge कहते हैं. Guinness World Record में इसका जिक्र है. उसके बारे में पढ़ते हुए ही मुझे पता चला कि दिल्ली मेट्रो में भी ऐसा रिकॉर्ड बनाया जा सकता है.’

    क्या प्रफुल्ल का रिकॉर्ड तोड़ना आसान है?

    प्रफुल्ल कहते हैं, ‘यह रिकॉर्ड बनाना इतना भी आसान नहीं है. 16 घंटे से ज्यादा लगातार सफर करना बड़ा कठिन होता है. इसके साथ-साथ रास्ते भर में लॉग शीट मेंटेन करना, स्टेशनों की फोटोज खींचना, विटनेस से साइन कराना सफर को और कठिन बना देता है. मेरे लिए यह थोड़ा आसान इसलिए बन गया क्योंकि मैं मेट्रो में ही काम करता हूं तो कई चीजों को बाकियों से बेहतर समझता हूं.’

    अब दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लाखों लोगों के मन में भी यह सवाल होगा कि क्या वह प्रफुल्ल का रिकॉर्ड तोड़कर Guinness World Records में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं? इसके लिए हमने प्रफुल्ल ने जाना कि आखिर यह रिकॉर्ड कोई कैसे बना सकता है. प्रफुल्ल ने बताया कि इसके लिए Guinness World Records पर अप्लाई करना होगा. प्रफुल्ल ने इसके लिए 19 जनवरी 2021 को अप्लाई किया था. फिर अप्रैल में उनको अप्रूवल मिला. फिर 29 अगस्त 2021 को उन्होंने इसे अटेंप्ट किया.

    स्टापवॉच से शुरू होता है सफर

    प्रफुल्ल ने बताया कि सफर की शुरुआत जिस स्टेशन से होती है वहां एक विटनेस से स्टापवॉच शुरू कराई जाती है. फिर वह स्टॉपवाच लेकर दूसरा शख्स उस स्टेशन पर पहुंच जाता है जहां रिकॉर्ड की कोशिश कर रहे शख्स का सफर खत्म होना है. फिर जब शख्स वहां पहुंचेगा तो स्टॉप वॉच को बंद किया जाएगा. लेकिन सफर के दौरान लॉग शीट (किस स्टेशन पर ट्रेन कितने बजे पहुंची) मेंटन करना, स्टेशनों की फोटोज खींचना, लॉग शीट पर विटनेस (किसी सहयात्री) के साइन कराना भी होता है, जो चैलेंज को और कठिन बनाते हैं. चैलेंज की सभी शर्तें Guinness World Records की साइट से ही पता चलती हैं.

    इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में पहले से दर्ज है नाम

    आजतक से बातचीत में प्रफुल्ल ने बताया कि उनको फिटनेस टास्क का शौक है, जिसके लिए वह साइकलिंग आदि के अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा ले चुके हैं. उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में पहले से दर्ज है. इसके लिए उन्होंने 3000 किलोमीटर इंडोर साइकलिंग की थी, इसमें कुल 134 घंटों का वक्त लगा था. एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी प्रफुल्ल का है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरूह को कंपा देने वाली वारदात : दलित महिला को निर्वस्त्र कर पति और बच्चों के सामने दबंगों ने किया गैंगरेप… बच्चे चीखते रहे फिर भी नहीं माने आरोपी…
    Next Article रंगों का त्यौहार “होली” प्रेम,सौहार्द भरा पर्व व्यक्तियों के दिलों में उयंग उत्साह से सराबोर सप्तरंगी आभायुक्त यादगार संयोग होता हैं पावन पर्व में अपनी खुशियां व्यक्त कर रही: शशिप्रभा सोनी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?