
कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास शनिवार को एक बस पलट गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। हताहतों में कुछ विद्यार्थी भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया जांच से पता चलता है कि चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद 60 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 20 घायलों में से आठ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तुमकुर पुलिस ने कहा कि तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास बस के पलटने से आठ की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में कुछ छात्र भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद 60 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कर्नाटक के तुमकुर में एक बस दुर्घटना में लोगों की जान जाने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ।