Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 21/3/2022 राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत… जानिए क्या कहते हैं आपके राशि के सितारे…
    Uncategorized

    21/3/2022 राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत… जानिए क्या कहते हैं आपके राशि के सितारे…

    By Tv 36 HindustanMarch 21, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष: गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नगदी में वृद्धि करेंगे। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। आपकी बचत आपके परिवार लाभकारी साबित होगी।

    वृषभ:
    वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि व्यावसायिक संदर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आप निराश नहीं होंगे। अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। घर में बदलाव की संभावना है, नया मकान खरीद सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा।

    मिथुन:
    गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया जा सकता है और यह आपको लाभदायक परिणाम दे पाएंगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें।

    कर्क:
    कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे।

    सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर अप्प बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। महिलाएं किचन में कामकाज को लेकर सतर्क रहें। कुछ लोग एक छोटा सा वेकेशन प्लान कर सकते हैं। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का से लाभ उठाएंगे।

    आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

    कन्या:
    गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें विदेश में काम करने वालों के लिए आज का दिन फलदायी होगा। व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं।

    तुला:
    गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आपके प्रयास फल देंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे।

    वृश्चिक:
    गणेशजी वृश्चिक राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक़्क़ी हासिल कर सकतें हैं। शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है। किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त ना होने दें। चींटियों को आटा खिलाएं, मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में क़दम उठाएं।

    धनु:
    धनु राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

    मकर:
    गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि यह अधिक अनुकूल अवधि नहीं है, स्वास्थ्य के संदर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं या आपको शारीरिक दर्द सहना पड़ सकता है। आज उत्साह में धन का व्यय न करें। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आपके करीबी आपसे मनमुटाव रख सकते हैं।

    कुंभ:
    गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है।

    मीन:
    मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको कई वित्तीय फ़ायदे हो सकते हैं। आप असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यावसायिक संदर्भ में अच्छा वक़्त है, परिणाम आपके पक्ष में आएगा। बच्चों के साथ ऑन लाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, सावधान रहें। आपकी निजी जिंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेपर लीक: रद्द किया गया 10वी बोर्ड गणित की परीक्षा…इस डेट को होगा रीएग्‍जाम…
    Next Article अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में साइक्लोन ‘असानी’ के बीच भूकंप के झटके… इतने किलोमीटर गहराई से था भूकंप का केंद्र…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?