
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विभानसभा चुनाव के नजीते 10 मार्च को जारी हो गए थे। परिणाम के 11 दिन बाद आज यह होगा कि इन राज्यों की कमान किसके हाथ में होगी। बीजेपी ने पंजाब को छोड़कर शेष चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बहुमत हासिल कर ली है। इन चारों राज्यों में पार्टी पहले से ही सरकार में थी और अब उसकी सरकारों को और पांच साल मिल गया है। आज दो राज्य उत्तराखंड और गोवा सीएम पद के लिए नाम का ऐलान किया जाएगा। गोवा में सीएम के नाम की घोषता भी होगी। हालांकि पीएम मोदी पहले ही प्रमोद सावंत के नाम का संकेत दे चुके हैं। विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम को आधिकारिक एलान हो जाएगा।
जल्द तय होगी शपथ ग्रहण की तारीख
उत्तराखंड में भी आज सस्पेंस खत्म हो जाएगा। शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक होने जा रही है। नेता का चुनाव होते ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके अलावा शपथ ग्रहण की तारीख का भी ऐलान होगा। इसके साथ ही चारों राज्यों में शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में योगी दोबारा शपथ लेंगे। 25 मार्च को शपथ ग्रहण की तैयारी इकाना के स्टेडियम में चल रही हैं।
मणिपुर में एन बीरेन और गोवा में प्रमोद सावंत
मणिपुर में रविवार को विधायक दल की बैठक हुई जिसमें एन बीरेन सिंह को नेता चुन लिया गया। बीरेन को एक बार फिर सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हालांकि अभी तक शपथ ग्रहण की तारीख के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं पीएम मोदी ने गोवा के सीएम के लिए प्रमोद सावंत के नाम का इशारा कर चुके हैं। आज होने वाले विधायक दल की बैठक में आपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। इसके अलावा शपथ ग्रहण की तारीख तय होगी।
कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री?
आज होगा नाम का ऐलान
उत्तराखंड में बीजेपी ने शानदार बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड में सीएम के नाम को लेकर कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। आज शाम को विधायक दल की बैठक में सीएम तय हो जाएगा।