
शासकीय इ.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छ.ग. के निर्देशानुसार बिलासपुर संभाग के दिव्यांगजनों के लाभार्य कैरियर मार्गदर्शन एवं मूक / बधिर पुरुष दिव्यांगों हेतु प्लेसमेन्ट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों? दिव्यज्योति स्कूल एवं कोरबा जिले के दिव्यांगजनों ने उपस्थित होकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं, विभिन्न दस्तावेजों की आवश्यकताओं को जाना। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी जे. पी. खाण्डे जिला सांख्यिकीय अधिकारी मोहन सिंह कंवर, समाजकल्याण विभाग से उप संचालक बैंक उपस्थित थे सभी ने दिव्यांगजनों को कैरियर के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। समाजकल्याण विभाग के पर्यवेक्षक मुकेश दिवाकर ने समाजकल्याण की विभिन्न योजनाओं को हितकारी बताकर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. सक्सेना ने सभी दिव्यांगजनों को अपनी असीम शक्ति और साहस से अपने लक्ष्य को हासिल करने हेतु प्रेरित किया। समाजशास्त्र के प्राध्यापक सुशील गुप्ता ने सभी रोजगार समाचारों को पढ़ने एवं निरन्तर प्रयास करके प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने कहा। ऑनलाईन प्लेसमेंट जो कि मूक-बधिर पुरूष हेतु आयोजित था उसमें दिव्य ज्योति विद्यालय के 06 छात्रों का चयन सिटी मॉल कोरबा हेतु किया गया। जिससे प्रतिभागियों एवं विद्यालय के साइन लैंगवेज इंस्ट्रक्चर कुमार कांत वर्मा एवं ममता नायडू ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की दिव्यांग प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. अवन्तिका कौशिल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ पूर्णिमा साहू, डॉ.दिनेश श्रीवास, डॉ. संजय कुमार यादव, अमोला कोर्राम उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर से गुलजार दीवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता पर उपसंचालक रोजगार, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर से डॉ. शशिकला अतुलकर ने बधाई दी।
