
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया। ग्राम पंचायत अमलडीहा में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया । जिसमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला मुख्य अतिथि रहे । ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने ग्राम अमलडीहा में तीन लाख की लागत वाले रंगमंच की घोषणा की थी । अपने समर्थकों के साथ पहुंचे राजेन्द्र शुक्ला ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए कुदाली चलाकर निर्माण कार्य की शुरूआता की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार माननीय भुपेश बघेल के नेतृत्व में नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है । गांव और ग्रामीणों को अपनी प्राथमिकता में रख कर लगातार विकास कार्यो की सौगात दे रही है । जिसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है । उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पथरिया अध्यक्ष राजा ठाकुर , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नेतराम साहू , सरपंच संघ अध्यक्ष निर्मल दिवाकर ग्राम सरपंच कविता यादव , सरपंच प्रतिनिधि राजू यादव , सचिव नागेंद्र सिंगरौल , पिलेश्वर वर्मा , उपसरपंच बघेल आदि उपस्थित रहे ।