
नोएडा: Online Sex Racket पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया, “हमें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग इंटरनेट के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार का गिरोह चला रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर जिले की मानव तस्करी रोधी इकाई ने जाल बिछाकर गाजियाबाद निवासी राजेश को सोमवार रात को पकड़ लिया और उसके पास से दो लड़कियों को मुक्त कराया गया। शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियों को ‘सखी: वन स्टॉप सेंटर’ भिजवाया जा रहा है।