
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया मुंगेली कलेक्टर अजित वसंत ने पथरिया तहसील अंतर्गत राजस्व अभिलेखों का अद्यतन करने एवं आम लोगो की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु सभी पटवारी हल्कों में राजस्व शिविर लगाने के निर्देश दिए है , जिसके अंतर्गत सोमवार को पथरिया तहसील के राजस्व निरीक्षण मंडल लौदा, अमोरा , पथरिया , सिलदहा , सरगांव , बावली के पटवारी हल्कों में शिविर का आयोजन किया गया।
पथरिया तहसील अंतर्गत रानिम लौदा के भटगांव में आयोजित राजस्व शिविर में एसडीएम प्रिया गोयल ने स्वयं ग्रामीणों की समस्याये सुनी और उनका निराकरण किया। इन राजस्व शिविर में संबंधित हल्के और ग्राम के नागरिक बड़ी संख्या में अपने अपने प्रकरण ले कर पहुँचे। जहाँ उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। उनमें से जिन प्रकरणों का निपटारा मौके पर नही हो सका , उन्हें 15 दिवस के भीतर निराकृत करने के निर्देश पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने दिए है।
गाँव मे दफ्तर लगने से ग्रामीणों में खुशी-
राजस्व शिविर के दिन पथरिया अनुविभाग अंतर्गत राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करते रहे। राजस्व शिविर में एक ही दिन में अनेको आवेदन ग्रामीणों ने किया। जिसमें रिकार्ड दुरुस्ती , जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र , फावति , बी1 , खसरा पाँचसाला , जमीन अधिग्रहण , बंटवारा , सीमांकन, बटांकन समेत अनेको प्रकरण शामिल रहे । पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने राजस्व के सभी अधिकारी कर्मचारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों के आवेदन को मौके पर ही यथासंभव निराकृत करने का प्रयास करें। जिससे इस राजस्व शिविर का आयोजन सार्थक हो सके और ग्रामीणों को उनकी समस्याओं से निजात मिल सके,पथरिया तहसील अंतर्गत समस्त पटवारी हल्कों में यह शिविर अलग अलग दिनों में आयोजित किये जायेंगे । जिसके लिए पथरिया तहसीलदार शिवम पांडेय ने तहसील के समस्त पटवारिओ को सूचना जारी करते हुए राजस्व शिविर के आयोजन करने के निर्देश दिए है । 30 मार्च तक अलग अलग दिन विभिन्न पटवारी हल्कों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।