Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » समाधान तुंहर दुआर शिविर कलेक्टर स्वयं पहुंचे बरबसपुर और परसगढ़ी शिविर में, कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान
    कोरिया

    समाधान तुंहर दुआर शिविर कलेक्टर स्वयं पहुंचे बरबसपुर और परसगढ़ी शिविर में, कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान

    By Tv 36 HindustanMarch 25, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    त्रिलोचन चक्रवर्ती
    कोरिया, 25 मार्च। राजस्व मामलों के निराकरण और लोकहित से जुड़ी मांगों और समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए जिला प्रशासन पंचायत स्तर पर समाधान तुंहर दुआर शिविर के माध्यम से आम जन तक पहुंच रहा है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा स्वयं शुक्रवार से शुरू हुए ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में पहुंचे और उपस्थित लोगों से बात की। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया।
    ’फौती नामांतरण का प्रकरण शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन दर्ज कर हुआ निराकृत, बंटवारा हेतु शीघ्र निराकरण के निर्देश, बरबसपुर के राजेंद्र को आवेदन के तुरंत बाद मिली ऋण पुस्तिका -’

    कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत शुक्रवार को बरबसपुर और परसगढ़ी में आयोजित शिविर में निरीक्षण करने पहुँचे। शिविर में फौती नामांतरण के लिए आवेदक श्री कृष्ण बिहारी साहू का आवेदन शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन दर्ज कर निराकृत किया गया। बंटवारा प्रकरणों पर कलेक्टर ने 15 दिन के भीतर सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर निराकरण के निर्देश नायब तहसीलदार को दिए। बरबसपुर के श्री राजेंद्र प्रसाद को आवेदन के तुरंत बाद ऋण पुस्तिका तैयार कर कलेक्टर के द्वारा उन्हें सौंपी गई।
    बरबसपुर शिविर में आवेदिका अनिमा खलखो द्वारा जाति प्रमाणपत्र का आवेदन दिया गया। कलेक्टर ने अनिमा से बात की, तब अनिमा ने बताया कि उनकी 4 साल की बेटी अनन्या पिछले वर्ष माध्यम कुपोषण की श्रेणी में थी, आंगनबाड़ी से मिले पोषण आहार से आज वह सुपोषित हो चुकी है।कलेक्टर ने प्रभावित होकर उन्हें आंगनबाड़ी द्वारा बताए पोषण टिप्स का ध्यान रखने कहा।

    इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसगढ़ी में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पहुंचे। शिविर में गांव में पेयजल की समस्या पर कलेक्टर ने 1 सप्ताह में हैंडपम्प सुधार कर समस्या के निराकरण के सख्त निर्देश दिए और निराकरण की रिपोर्ट भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के ई-केवायसी की जानकारी ली एवं 31 मार्च तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने शिविर में आये लोगों से पंचायत क्षेत्र में शासकीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक लेते हुए स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति, विद्युत व्यवस्था, गौठान के संचालन, पशु चिकित्सकों को उपस्थिति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपस्थिति, खाद-बीज की उपलब्धता, आंगनबाड़ी संचालन, आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका संचालिका की उपस्थिति एवं विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचीन के साथ संबंध सामान्य नहीं : विदेश मंत्री एस जयशंकर
    Next Article ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला NSUI प्रतिनिधित्व मंडल…सीएम भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन…मांग पूरा करने का दिया आश्वासन… पढ़ें पूरी खबर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए है नुकसान दायक, किडनी, हार्ट सहित इन अंग में हो सकती है दिक्कत…

    May 12, 2026

    सीएम अध‍िकारी ने मंत्र‍ियों को बांटे व‍िभाग, जानें यहां से किसे मिला कौन सा मंत्रालय…

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रावीण्य सूची के इन विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा…

    May 12, 2026

    17 मई से शुरू हो रहा है अधिक मास, इन वस्तुओं के दान-धर्म से मिटेंगे आपके जन्मों के पाप…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए है नुकसान दायक, किडनी, हार्ट सहित इन अंग में हो सकती है दिक्कत…
    • सीएम अध‍िकारी ने मंत्र‍ियों को बांटे व‍िभाग, जानें यहां से किसे मिला कौन सा मंत्रालय…
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रावीण्य सूची के इन विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा…
    • 17 मई से शुरू हो रहा है अधिक मास, इन वस्तुओं के दान-धर्म से मिटेंगे आपके जन्मों के पाप…
    • आज का राशिफल हनुमान जी की कृपा से इन राशियों के पूरे होंगे रुके काम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?