Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 26/3/2022 राशिफल : आज शनि कर सकते हैं इन राशियों का नुकसान… इन राशियों वालों को रहना होगा सावधान… पढ़े 12 राशियों का हाल…
    राष्ट्रीय

    26/3/2022 राशिफल : आज शनि कर सकते हैं इन राशियों का नुकसान… इन राशियों वालों को रहना होगा सावधान… पढ़े 12 राशियों का हाल…

    By Tv 36 HindustanMarch 26, 2022Updated:March 26, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी। आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे।

    वृष राशि

    आज किसी आर्थिक योजना के लिये लिया गया फैसला आपके लिये लाभदायक होगा। आप परिवारवालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोई अनुभवी व्यक्ति आज आपके कार्यों में मदद करेगा। नविवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बनायेंगे, इससे रिश्तो में मजबूती आयेंगी। मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे।

    मिथुन राशि

    आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में अच्छी गति से आपको लाभ होगा। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी की मदद से अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। आज आप अपनी स्किल को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

    कर्क राशि

    आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों के साथ आज आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिलेगी। जो लोग मैनेजर पोस्ट पर हैं, आज उन्हें अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय पर आज लम्बी बातचीत होगी। धैर्य रखने से चीजें जल्द ही बेहतर होगी। दाम्पत्य जीवन में आज खुशियां आएंगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

    सिंह राशि

    आज आप परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा जरूर होगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपका मानसिक तनाव दूर हो जायेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी। आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा होगा।

    कन्या राशि

    आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव होगा। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

    तुला राशि

    आज आप किसी काम को पूरा करने के लिये नया प्लान बनायेंगे, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि

    आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में सहयोग देंगे। साथ ही सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। वविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चलेगी। लवमेट्स के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

    धनु राशि

    आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है आपको इससे बचकर रहना चाहिए। परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा, बच्चों का समय पिता के साथ बितेगा।

    मकर राशि

    आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आप अपने करियर को और बेहतर बनाने के बारे में सोच-विचार करेंगे। कार्यस्थल पर सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके लिये कहीं बाहर यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आयेगी। ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिलेगा। आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

    कुंभ राशि

    आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ होगा। आज आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आपके रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

    मीन राशि

    आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें। आज आपको कुछ नये विचारों पर काम करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला NSUI प्रतिनिधित्व मंडल…सीएम भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन…मांग पूरा करने का दिया आश्वासन… पढ़ें पूरी खबर…
    Next Article शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा में छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का मौसम 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, इन 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी…

    May 12, 2026

    पीएम मोदी की ‘सोना न खरीदें’ अपील के समर्थन में उतरा यहां का सराफा एसोसिएशन, कहा- इससे मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था

    May 12, 2026

    ये फूल है सबसे ज्यादा महंगा, कीमत और खासियत जान रह जायेंगे हैरान…

    May 12, 2026

    अब ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए है नुकसान दायक, किडनी, हार्ट सहित इन अंग में हो सकती है दिक्कत…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का मौसम 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, इन 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी…
    • पीएम मोदी की ‘सोना न खरीदें’ अपील के समर्थन में उतरा यहां का सराफा एसोसिएशन, कहा- इससे मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था
    • ये फूल है सबसे ज्यादा महंगा, कीमत और खासियत जान रह जायेंगे हैरान…
    • सीएम साय का दौरा, इस मामले में होंगी नई गिरफ्तारी, आज और कल भाजपा की बड़ी बैठक…
    • टीम इंडिया नंबर-1 बरकरार, पड़ोसी देश को नुकसान, साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?