रायपुर, 26 मार्च। राज्य प्रशासन के मनसानुरूप जिला कलेक्टर के निर्देशन पर अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व रायपुर के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह नायब तहसीलदार शिव भूषण सिंह सीईओ जनपद पंचायत रायपुर कर्चु डॉ प्रदीप दुबे के नेतृत्व में अनुभाग के स्वास्थ्य शिक्षा राजस्व एवं अन्य सभी विभागों के संयुक्त तत्वाधान में इस महा अभियान की शुरुआत की गई।

संजीव पांडेय एसडीएम अनुभाग रायपुर ने कहा लक्ष्य से अधिक रक्त दानदाताओं से एकत्रित कर आर्थिक दृष्टि से कमजोर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विषम परिस्थितियों से उवारने एक संयुक्त प्रयास है जैसे सिकलिन टीवी या अन्य बीमारियों की गंभीरता से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर अग्रिम व्यवस्था के तहत रक्त भंडारण अस्पताल में होना सुनिश्चित किया गया।
रक्त दान दाताओं में डॉ अनिल पाण्डेय डॉ सुशील कुमार माझी धीरेंद्र यादव ग्राम रोजगार सहायक पटवारी केडी सिंह प्रताप सिंह जेपी शुक्ला अभिषेक गुप्ता नवीन गुप्ता पूर्व सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता ग्रामीण जनों की विशेष उपस्थिति रही।