
/पारसराम प्रजापति ब्लॉक रिपोटर TV36 हिंदुस्तान
सूरजपुर -: जिले के जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम पंचायत धरतीपारा में नर्सरी की शासकीय भूमि पर ग्राम के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर रातों-रात घर बनाया जा रहा है लेकिन सरपंच प्रतिनिधि देवी चरण सिंह व जनपद सदस्य प्रतिनिधि संत लाल प्रजापति के सूचना देने के बावजूद कार्यवाही नहीं होने पर राजस्व विभाग को जगाने हेतु ग्रामीणों के साथ मिलकर चक्का जाम व धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें तहसीलदार अंकिता मिश्रा द्वारा दो दिवस के अंदर निर्माणाधीन अतिक्रमण हटाया जाएगा

पुलिस प्रशासन की टीम और राजस्व विभाग की टीम चक्का जाम समाप्त होने तक डटी रही। इस अवसर पर रामलाल काशीपुरी सुखन प्रजापति, जुगेंद्र प्रजापति, भोला शंकर मानिकपुरी, रामजीत प्रजापति, भानसाय चौधरी, ओम प्रकाश प्रजापति, राजेश प्रजापति, जवाहिर चौधरी और महिलाओं के साथ सैकड़ों भर ग्रामीण शामिल रहे।