सूरजपुर, 1 अप्रैल। जिले में तेलाई कछार केंद्र में पदस्थ प्रभारी सौरभ भगत के द्वारा कुम्हारों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है। आप को बता दें कि तेलाई कछार केंद्र में पदस्थ प्रभारी सौरभ भगत के अपनी मनमानी कर रहे हैं।
कुम्हार समाज सूरजपुर के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं को माटी कला बोर्ड छत्तीसगढ शासन के द्वारा प्रशिक्षण कराया गया और प्रशिक्षित होने के बाद भी आज ग्लेजिंग यूनिट तेलाई कछार केंद्र में पदस्थ प्रभारी सौरभ भगत के द्वारा कार्य में नही लिया जा रहा है ।
पदस्थ प्रभारी सौरभ भगत के द्वारा अपने मनमानी तरीके से ऐसे महिलाओं से कार्य कराया जा रहा है जो महिलाए ना ही हमारे समाज के है ना ही माटी कला बोर्ड छत्तीसगढ शासन के द्वारा ना ही प्रशिक्षण कराया गया ना ही माटी कला बोर्ड (छ0 ग0) में पंजीकृत नहीं है। और हमारे समाज के अधिकारो को गलत तरीके से कमजोर किया जा रहा।

अपनी मांगों लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम से सूरजपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ग्लेजिंग यूनिट में हो रही समस्या को लेकर कल दिनांक 30.03.2022 को माननीय मुख्यमंत्री के नाम सूरजपुर कलेक्टर को विज्ञापन सौप कर अपनी मांगों को रखा गया, जिसमें कलेक्टर साहब के निर्देश में तत्काल मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा समाज के लोगो बुला कर आश्वाशन दिया गया, कि जिस बिंदु पर कुम्हार समाज विकास समिति जिला सूरजपुर विज्ञापन सौंपी है उसको 3 दिन के अंदर निराकृत किया जाएगा।

राम अवध प्रजापति जिला सचिव कुम्हार समाज विकास समिति द्वारा बताया गया कि सूरजपुर जिले में ग्लेजिंग यूनिट तेलाई कछार केंद्र में पदस्थ प्रभारी सौरभ भगत के द्वारा बताया गया कि सूरजपुर के कुम्हारों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है, कुम्हार समाज के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं को माटी कला बोर्ड छत्तीसगढ शासन के द्वारा प्रशिक्षण कराया गया, और प्रशिक्षित होने के बाद भी आज ग्लेजिंग यूनिट तेलाई कछार केंद्र में पदस्थ प्रभारी सौरभ भगत के द्वारा कार्य में नही लिया जा रहा है। और पदस्थ प्रभारी सौरभ भगत के द्वारा मनमानी तरीके से ऐसे महिलाओं से कार्य कराया जा रहा है जो महिलाए ना हमारे समाज के है ना ही माटी कला बोर्ड (छ. ग.) ना ही पंजीकृत है, और हमारे समाज के अधिकारो को गलत तरीके से कमजोर किया जा रहा जो बहुत ही निंदनीय है।