Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आपके शरीर से भी आती है पसीने की बदबू? तो अभी हो जाइए सावधान… इस बीमारी का हो सकता है संकेत…
    राष्ट्रीय

    क्या आपके शरीर से भी आती है पसीने की बदबू? तो अभी हो जाइए सावधान… इस बीमारी का हो सकता है संकेत…

    By Tv 36 HindustanApril 4, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुछ लोगों के पसीने से इतनी गंदी स्मैल आती है कि उनके साथ दो मिनट बैठना भी भारी हो जाता है. ऐसे लोगों को पसीने से आने वाली बदबू के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि पसीना क्यों आता है? इसके क्या कारण हो सकते हैं? और अगर आपके पसीने से गंदी बदबू आती है तो यह किस बीमारी की ओर इशारा करता है.

    शरीर से आने वाली बदबू क्या है?
    जब आपका पसीना त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के संपर्क में आता है तो इससे शरीर में बदबू आती है. बता दें कि पसीने की अपनी कोई स्मैल नहीं होती, लेकिन आपकी त्वचा के बैक्टीरिया पसीने के साथ मिलकर बदबू पैदा करते हैं.

    शरीर से मीठी, खट्टी, तीखी या प्याज जैसी स्मेल आ सकती है. आपके पसीने की मात्रा आपके शरीर की गंध को प्रभावित नहीं करती है. इसलिए किसी व्यक्ति को अगर पसीना नहीं भी आता तो भी उसके शरीर से दुर्गंध आ सकती है. वहीं, अगर किसी व्यक्ति को पसीना बहुत ज्यादा आता है तो इसका यह मतलब नहीं कि उसके शरीर से दुर्गंध भी आएगी. शरीर से आने वाली स्मैल इस बात पर निर्भर करती है कि आपके शरीर में किस तरह के बैक्टीरिया हैं और ये बैक्टीरिया पसीने से कैसे संपर्क करते हैं.

    त्वचा की सतह पर मौजूद पसीने की ग्रंथियों से पसीना आता है. हमारे शरीर मे दो तरह की पसीने की ग्रंथियां होती हैं- एक्क्राइन और एपोक्राइन. शरीर में स्मेल पैदा करने के लिए एपोक्राइन ग्रंथियां जिम्मेदार होती हैं.

    एक्क्राइन ग्रंथियां- एक्क्राइन ग्रंथियां स्किन की सतह पर पसीना लाती हैं. जैसे ही पसीना सूखता है, ये हमारी स्किन को ठंडा करने और बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं. ये शरीर में बदबू पैदा नहीं करती हैं. जब किसी फिजिकल एक्टिविटी या गर्मी की वजह से बॉडी टेंपरेचर बढ़ता है तो स्किन से पसीना का सूखना ठंडक पैदा करता है. एक्क्राइन ग्रंथियां हथेलियों और तलवों के साथ ही शरीर के बहुत से हिस्सों को कवर करती हैं.

    एपोक्राइन ग्रंथियां- एपोक्राइन ग्रंथियां पसीने का उत्पादन करती हैं जो आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर दुर्गंध पैदा करती हैं. युवावस्था तक एपोक्राइन ग्रंथियां काम करना शुरू नहीं करती हैं, यही वजह है कि छोटे बच्चों के शरीर में बदबू नहीं आती.

    इन चीजों के सेवन से आती है पसीने में बदबू
    पसीना आना बॉडी का एक नेचुरल प्रोसेस होता है ,लेकिन कुछ चीजों के सेवन, जेनेटिक और हाइजीन के चलते पसीने से दुर्गंध आने लगती है. आइए जानते हैं किन चीजों के सेवन से पसीने में स्मेल आती है.
    -प्याज
    -लहसुन
    -पत्ता गोभी
    -ब्रॉकली
    -फूलगोभी
    -लाल मांस

    शरीर में आने वाली बदबू को बढ़ा सकती है ये चीजें
    – कैफीन
    – मसालेदार चीजें
    – शराब

    किन कारणों से आती है पसीने में बदबू
    ऐस बहुत से कारण हैं जिन वजहों से पसीने से बदबू आती है. उदाहरण के लिए दवाई, सप्लीमेंट्स के सेवन से भी पसीने में स्मैल आ सकती है. कुछ बीमारियां भी पसीने से स्मेल आने के लिए जिम्मेदारी होती हैं जैस-
    -डायबिटीज
    -गठिया
    -मेनोपोज
    -ओवरएक्टिव थायराइड
    -लिवर की बीमारी
    -किडनी की बीमारी
    -संक्रामक रोग

    अगर आपको डायबिटीज है तो पसीने की स्मैल में बदलाव डायबिटीज केटोएसिडोसिस का संकेत हो सकता है. हाई कीटोन के लेवल के कारण आपका ब्लड एसिडिक हो जाता है जिससे आपके पसीने से फ्रूटी स्मेल आती है. लीवर या किडनी की बीमारी होने पर, शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहैरान करने वाला मामला : स्कूल में एक ही सब्जेक्ट के हैं 14 शिक्षक,,शिक्षा विभाग ने कहा….
    Next Article सभी अशासकीय स्कूलों को फीस अधिनियम का करना होगा पालन निजी स्कूलों द्वारा एक बार में अधिकतम प्रतिशत तक ही फीस वृद्धि की जा सकेगी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा, जानिए विधिवत पूजा की अपार महिमा…

    April 30, 2026

    सीएम मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन, कहा- अन्नदाता के हित में अहम पहल…

    April 30, 2026

    बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती है सरकार…

    April 30, 2026

    नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बुद्ध पूर्णिमा, जानिए विधिवत पूजा की अपार महिमा…
    • सीएम मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन, कहा- अन्नदाता के हित में अहम पहल…
    • बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती है सरकार…
    • नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन…
    • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर कोरबा में जनसुनवाई के साथ ली समीक्षा बैठक
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?