Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पिता ने जहरीला इंजेक्श से ली 2 दिन की नवजात की जान…मां ने थाने में लगाया आरोप… फिर हुआ कुछ ऐसा…
    अपराध

    पिता ने जहरीला इंजेक्श से ली 2 दिन की नवजात की जान…मां ने थाने में लगाया आरोप… फिर हुआ कुछ ऐसा…

    By Tv 36 HindustanApril 5, 2022Updated:April 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पलामू: झारखंड के पलामू में एक पिता द्वारा अपने नवजात बच्चे की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस सिलसिले में बच्चे की मां ने अपने पति के खिलाफ मेदिनीनगर थाने में FIR दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है.

    दरअसल, जिले के चौनपुर थाना क्षेत्र के गांगी की रहने वाली सीता चौधरी ने साहित्य समाज चौक के समीप सोना नर्सिंग होम में 3 अप्रैल के दिन एक बच्ची को जन्म दिया. जन्म के बाद बच्ची को जरूरी इंजेक्शन और दवा की जरूरत थी. नर्सिंग होम की ओर से दवा की पर्ची उसके पिता अरुण चौधरी को दी गई. अरुण ने नर्सिंग होम के दवाखाने से दवा और इंजेक्शन नहीं खरीदा. बल्कि बाहर से दवा इंजेक्शन लेकर आया.

    दरअसल, अरुण पैथोलॉजी में काम करता है. इसलिए उसने खुद ही बच्ची को दवा देने के बाद इंजेक्शन लगा दिया. अस्पताल स्टॉफ ने अरुण को ऐसा करने से मना किया लेकिन वह फिर भी नहीं माना. स्टॉफ के अनुसार, अरुण ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी.
    हालत खराब होता देख बच्ची को नर्सिंग होम से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर उसकी मां सीता चौधरी ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई.

    महिला का आरोप है कि उसका पति कभी नहीं चाहता था कि वह मां बने. पहले भी वह दो बार उसका गर्भपात करवा चुका है. कुछ दिन पहले उसे भी खाने में जहर मिलाकर मारने की कोशिश की. इसमें पति के अलावा ससुर लालजी चौधरी, सास पानपति देवी, देवर अजीत चौधरी भी शामिल थे.
    महिला ने कहा कि नर्सिंग होम के डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों के मना करने के बाद भी उसके पति ने बच्ची को गलत इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. उधर, घटना के बाद शुरुआत में नर्सिंग होम की लापरवाही से बच्ची की मौत का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की थी.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCM ने महापौर को लिखा पत्र..अगले एक सप्ताह तक शराब की दुकानें हो सकती है बंद…जानें क्या है वजह?
    Next Article अजीबोगरीब मामला : मुर्गे के वजह से देवर-देवरानी और जेठ-जेठानी में हुआ जमकर विवाद… देवर-देवरानी ने खाया जहर… जानिए क्या है पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए आधार ये जरूरी….

    September 21, 2026

    1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए आधार ये जरूरी….

    September 21, 2026

    जिले के इन छह शिक्षकों को रायगढ़ में मिला राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान…

    September 21, 2026

    जिले के इन छह शिक्षकों को रायगढ़ में मिला राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान…

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए आधार ये जरूरी….
    • 1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए आधार ये जरूरी….
    • जिले के इन छह शिक्षकों को रायगढ़ में मिला राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान…
    • जिले के इन छह शिक्षकों को रायगढ़ में मिला राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान…
    • शिवाय हॉस्पिटल में हो रहा है सांसों का सौदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?