
रीवा–मऊगंज नि.प्र 04अप्रैल
मऊगंज शहर को सुंदरीकरण एवं साफ सुथरा दिखने के प्रयास से मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल द्वारा ओपन जिम खोलने के लिए विधायक निधि से पांच लाख की लागत से ओपन जिम खोलने राशि स्वीकृत की गई है मऊगंज शहर वासियों को जहां कहीं भी बैठने एवं घूमने टहलने की जगह नहीं है वही एक सौगात के रूप में विधायक द्वारा ओपन जिम खोलने की राशि स्वीकृति कर चहुंमुखी विकास के लिए दिशा प्रदान की गई है।
ओपन जिम स्थल का कार्य प्रारंभ है जिसका निरीक्षण करने नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) महेश पटेल उपयंत्री कमलेश्वर सिंह के साथ विधायक प्रतिनिधि सुलेद्र गुप्ता गेदे बाबू द्वारा कार्यों का निरीक्षण किया गया पांच लाख राशि स्वीकृति के बाद अन्य सौंदर्यीकरण के लिए नगर परिषद द्वारा राशि लगाई जाएगी निर्माणाधीन जिम के अंदर स्वास्थ्य सुधारने विभिन्न तरह के हाथ चलित मशीनें घूमने टहलने की पर्याप्त जगह के साथ हरा-भरा दिखने एवं स्वास्थ्य लाभ प्रद हो इसके लिए पेड़ पौधे लगाने की व्यवस्था की जा रही है जल्द ही निर्माण पूरा कर आम लोगों के लिए यह ओपन जिम खोल दिया जाएगा।