
भोपाल। बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमतों के कारण देश में महंगाई फिर से बेकाबू हो गया है। फिश्र से आवश्यक सेवाओं के किराए भाड़े में बढ़ोतरी होने शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस फिर से मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
वहीं इस बार कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेताओं को भी निशाने पर लिया हैं। कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का पुतला फूंक कर विरोध जताया है। कांग्रेस ने दोनों अभिनेताओं पर आरोप लगाया है।
कहा कि UPA सरकार के दौरान दोनों अभिनेताओं ने महंगाई को लेकर सैकड़ों ट्वीट किए। वहीं अब इनकी बोलती बंद हो गई है। बढ़ती महंगाई पर अब चुप रहना इनका नियत समझ में आता है।