
इन दिनों लगातार जुलूस और शोभा यात्राओं में पथराव के मामले सामने आ रहे है। राजस्थान के करौली जिले में 2 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से गुजर रही बाइक रैली पर पथराव करने और आगजनी की घटना के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के चलते शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए थे।
ठीक इसी के बाद झारखण्ड के खूंटी में मंगलवार को राम नवमी के जुलूस पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव जिसके बाद वहां भी धरा 144 लागु कर दिया गया है। वहीं अब कर्नाटक के मुलबगल शहर में आज निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान उपद्रवियों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। इसके चलते शहर में अगले 48 घंटे के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।
पुलिस ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुल नौ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। दो बाइक और एक कार को भी आग के हवाले कर दिया गया जबकि एक ऑटोमोबाइल की दुकान पर पथराव किया गया है।
मुलबगल सिटी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए हिंसा में शामिल भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। सेंट्रल आईजीपी चंद्रशेखर सिटी में पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर रखे बनाए हुए हैं। कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस की दो प्लाटून, जिला सशस्त्र रिजर्व की 6 प्लाटून को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुलबगल सिटी में तैनात किया गया है।
16 फीट ऊंची श्रीराम की मूर्ति पर पथराव
जानकारी के अनुसार, जुलूस में निकाली गई 16 फीट ऊंची श्रीराम की मूर्ति पर उपद्रवियों ने पथराव किया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना में तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया है। मीडिया को हिंसा की घटना को कवर करने की इजाजत नहीं थी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।