
,
रिपोर्टर -कुंजबिहारी शर्मा छिंदवाड़ा
जाको राखे साईयां, मार सके न कोय वाली कहावत आप ने सुनी ही होगी। यह कहावत सत्य हुई चरितार्थ:चैत्र शुक्ल सप्तमी शुक्रवार के शुभ दिन छिन्दवाडा में मानसरोवर बस स्टैंड के पास लगे पीपल के वृक्ष से एक पक्षी गिरा।
जिस पर सिटी कलेक्शन मोबाईल शाप के संचालक शेख अकरम की नजर पड़ी और उन्होंने पक्षी को उठाकर अपनी दुकान पर रखा और इसकी सूचना सर्वोदय अहिंसा प्रदेश सयोंजक दीपकराज जैन को दी।
सूचना मिलते ही दीपकराज जैन तुरंत ही मानसरोवर कांम्प्लेक्स पहुंचे और पक्षी को लेकर डॉक्टर अरविंद जैन के पास पहुंच उसका प्राथमिक उपचार कराया।
प्राथमिक उपचार के पश्चात डॉक्टर जैन ने पक्षी को वेटनरी सर्जन को दिखने की सलाह दी।
दीपकराज जैन भीषण गर्म में पक्षी को लेकर वेटनरी सर्जन डॉक्टर अंकित मेश्राम के क्लिनिक पर पहुंचे जहां डॉक्टर मेश्राम ने पक्षी का परीक्षण किया। ब्रेवर्स प्रजाति की चिड़िया जिसका डॉक्टर द्वारा बहुत ही सावधानी से सफलता पूर्वक उपचार किया।
अहिंसा प्रेमी दीपकराज जैन, डॉक्टर अंकित मेश्राम एवं राहुल पवार ने ब्रेवर्स पक्षी को अपने पास रखा ओर स्वस्थ होने पर उसे खुले आसमान में विचरण करने छोड़ दिया।