
आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने हेतु जीपीएम पुलिस का गौरेला एवं पेण्ड्रा नगर पंचायत क्षेत्र में किया गया पैदल फ्लैगमार्च आने वाले दिनों में त्योहार भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके, जिले में अमन चैन शांति बहाल रहे। इस हेतु जीपीएम जिले के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी गण, थाना प्रभारी और पुलिस बल के द्वारा गौरेला एवं पेण्ड्रा नगर पंचायत क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि आनेवाले त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। किसी प्रकार का विवाद आपस में न करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगांवकर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आई. तिर्की, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी गौरेला, पेंड्रा, थानों, रक्षित केंद्र के स्टाफ उपस्थित रहे।
किसी भी प्रकार का सफ़ेद रंग इस पर अतिरिक्त पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी पुलिस वाडेकर, सहायक पुलिस अधिकारी रक्षित, थाटना नोटिस, गौरेला, पोद्रा, थान, रक्षक्ष के प्रभामंडल, प्रेक्षक।