
रायपुर। लोकसभा–राजयसभा टीवी की तर्ज पर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट अपना चैनल लॉन्च करेगी।उच्चतम न्यायालय की ई-कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए काम तेजी से किया जा रहा है।
उच्चतम न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई और कार्यवाही का सीधा प्रसारण टीवी पर हो सकता है।कार्यवाही के सीधा प्रसारण के लिए चैनल बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस चैनल पर सिर्फ शीर्ष अदालत की कार्यवाही ही प्रसारित की जाएगी।