
दरभंगा। सिमरी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को पति के दोस्त से बात करनी महंगा पड़ गया। यहां पति के दोस्त ने अपने मोबाइल में कुछ तस्वीरें कैद कर लीं और उसके बाद उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।वहीं जब उसने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा और अंत में कुछ तस्वीर उसने पीड़िता के पति के मोबाइल पर भेज दिया।
ऐसा होने से पीडि़ता का हंसता-खेलता परिवार पल भर में बर्बाद हो गया।सब होने के बाद पति ने उसे घर से भगा दिया और उसके बाद मायके वालों ने उसकी दूसरी शादी मुजफ्फरपुर जिले में कर दी, लेकिन पहले पति का दोस्त वहां तक पीछा करने लगा। कुछ तस्वीर उसने उसके दूसरे पति को भी भेज दी, यह सब देखते हुए पहले की तरह फिर से रिश्ता नहीं टूटे, इसे देखते हुए पीडि़ता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।उसके बाद इसमें मुजफ्फरपुर जिले के पियर थानाक्षेत्र के हत्था निवासी जयकिशुन राम को आरोपित किया है
और कहा कि आरोपित जब अपने प्लान में कामयाब नहीं हुआ तो पति के मोबाइल पर मेरा अश्लील फोटो बनाकर भेज दिया। यह सब होने के बाद आरोपी ने फर्जी एकाउंट बनाकर इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल कर दिया है।इस मामले में थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खैर यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी कई चौकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं जिन्होंने लोगों को हैरान किया है।