
बलौदाबाजार। इन दिनों पेट्रोल-डीजल, बिजली, खाद्य साहित आवश्यक वस्तुओं में बेतहाशा मूल्य वृद्धि हुई है।
हर वस्तुओं का दाम उम्मीद से अधिक हो रहे हैंदूल्हा बने संदीप साहू ने बताया कि जिसकी शादी हो रही होती है,
वे बहुत सारे सपने बुने होते हैं, जैसे महंगी गाड़ी में बैठकर दुल्हा बनकर दुल्हन के घर में हिरो जैसे एंट्री हो, डीजे-बैंड बाजे का शोर हो उसमें रिस्तेदार,
दोस्त नाच रहे हो, लेकिन कमरतोड़ महंगाई से सारे सपने धरे के धरे रह गए। आज की तारीख में वाहन हो, बैंड बाजा हो या तेल रसोई गैस या अन्य सामान सभी के दाम दोगुने से ज्यादा है।