Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राज्य सरकार ने फिर मास्क लगाना किया अनिवार्य…बिना मास्क के पकड़ा जाएगा तो इतना रुपये का लगेगा जुर्माना…
    राष्ट्रीय

    राज्य सरकार ने फिर मास्क लगाना किया अनिवार्य…बिना मास्क के पकड़ा जाएगा तो इतना रुपये का लगेगा जुर्माना…

    By Tv 36 HindustanApril 20, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना वायरस के नए केसों में तेजी से हो रहे इजाफे के चलते दिल्ली में एक बार फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पकड़ा जाएगा तो उसे 500 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में कोरोना के केसों में तेजी के चलते चौथी लहर आने की आशंका पैदा हो गई है। दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं। यही नहीं आने वाले दिनों में पाबंदियों में इजाफे की भी आशंकाएं जताई जा रही हैं।(Mask required again)

    कोरोना के नए वेरिएंट B. 1.10, B.1.12 के शुरुआती संकेत मिलने के बाद दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी ने यह फैसला लिया गया है। जहां तक छत्तीसगढ़ की बात है तो यहां मास्क की अनिवार्यता फिलहाल खत्म कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक केस बढ़ेंगे तो यहां फिर से लागू किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है

    बता दें कि दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में 632 नए मामले सामने आए। हालांकि, पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। पॉजिटिविटी रेट 7.72% से घटकर 4.42% हो गई है। अच्छी बात ये रही कि बीते 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में कोई मौत नहीं हुई। नए केस आने के बाद दिल्ली में एक्टिव केस 1900 से ज्यादा हो गई।(Mask required again)

    सबसे ज्यादा केस आर्थिक राजधानी मुंबई में

    कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आए हैं। 45 दिन के बाद यहां सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। बीते 24 घंटे में मुंबई में कोविड के 85 नए मामले आए। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो कुल 137 नए केस रिकॉर्ड किए गए। तीन की मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 660 हो गई।

    चंडीगढ़ प्रशासन ने भी आम लोगों को दी सलाह

    चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगा कर रखें। सार्वजनिक स्थानों, वाहनों, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल्स में प्रशासन ने नियमों का पालन करने ककी सलाह दी है। इसके अलावा इंडोर गैदरिंग और स्कूलों में भी कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।(Mask required again)

    हरियाणा सरकार ने भी किया सख्ती का ऐलान

    हरियाणा सरकार ने भी कोरोना के केसों में इजाफे के चलते पाबंदियां लागू कर दी हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एनसीआर में आने वाले राज्य के 4 जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इन जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर शामिल हैं। गुरुग्राम में स्कूलों में भी कोरोना के केस मिले हैं, लेकिन अब तक संस्थानों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।(The state government again made it mandatory to apply masks)

    यूपी के कई जिलों में लौट आईं पाबंदियां

    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही ऐलान किया था कि अब सूबे के 7 जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सरकार ने आदेश जारी किया है कि राजधानी लखनऊ समेत 7 जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। यह नियम जिन जिलों में लागू किया गया है, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे उन लोगों के बारे में पता लगाएं, जिन्हें अभी टीका नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि सभी का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि वायरस पर लगाम कसी जा सकेउत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही ऐलान किया था कि अब सूबे के 7 जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सरकार ने आदेश जारी किया है कि राजधानी लखनऊ समेत 7 जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। यह नियम जिन जिलों में लागू किया गया है, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे उन लोगों के बारे में पता लगाएं, जिन्हें अभी टीका नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि सभी का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि वायरस पर लगाम कसी जा सके

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: समाधान शिविर का आयोजन 22 अप्रैल को भिलाईबाजार में पहले डोर टू डोर सर्वे में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर शिविर स्थल में प्रदान की जाएगी सेवाएं 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन फौती, नामांतरण, राशन, पेंशन, बिजली, पेयजल आदि सेवाओं से होंगे लाभान्वित
    Next Article छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…24 अप्रैल से इतने जून तक बंद रहेंगे स्कूल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?